जयपुर महानगर के किड्स ओरिजिन स्कूल की छात्रा यशिता ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर 97.83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। कहते हैं होनहार वीरवान के होते चिकने पात। यह भी कहावत है कि पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं, लेकिन बेटियों ने सिद्ध कर दिया है कि उनकी बराबरी में अब कोई नहीं है। जयपुर महानगर के किड्स ओरिजिन स्कूल की छात्रा यशिता ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर 97.83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। यशिता को निर्धारित 600 में से 587 अंक अर्जित कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है।
बच्चों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और उनकी बच्चों की शिक्षा पर कड़ी मेहनत से ये सुखद परिणाम प्राप्त किए है। इसका श्रेय यशिता ने गुरुजनों और परिवारजनों को दिया है और कहा सफलता हासिल करने के हर कदम पर मेरे गुरु और पिता दिनेश कुमावत और मां मीना कुमावत मेरे साथ रहे है।
इससे सकल कुमावत परिवार, समाज और स्कूल स्टाफ में हर्ष व्याप्त है। श्रीफल जैन न्यूज परिवार की ओर से यशिता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई है। साथ ही कुमावत समाज की ओर से भी यशिता की इस विलक्षण उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।













Add Comment