समाचार

प्रभु आराधना निःस्वार्थ भाव से ही करें: मुनिश्री विहसंत सागर का मुरैना नगर में हुआ भव्य आगमन


हमें जीवन में यदि सकारात्मक परिर्वतन चाहिए तो भगवान महावीर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं अन्य महापुरुषों के आदर्शों पर चलना होगा। जब हममें सकारात्मक परिवर्तन आएगा तो इसका असर देश, धर्म और समाज पर भी पड़ेगा। यह उद्गार उपाध्याय विहसंतसागरजी महाराज ने नगर सीमा में प्रवेश के समय गुरुभक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। हमें जीवन में यदि सकारात्मक परिर्वतन चाहिए तो भगवान महावीर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं अन्य महापुरुषों के आदर्शों पर चलना होगा। जब हममें सकारात्मक परिवर्तन आएगा तो इसका असर देश, धर्म और समाज पर भी पड़ेगा। यह उद्गार उपाध्याय विहसंतसागरजी महाराज ने नगर सीमा में प्रवेश के समय गुरुभक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उपाध्याय श्री ने कहा कि ज्ञान तो मनुष्य को खुद प्राप्त हो जाता है। प्रभु के जिसे दर्शन हो गए उसका मोह भी खत्म हो जाता है। हमें हमेशा अपने भावों में शुद्धि रखना चाहिए। मन को पवित्र करना ही पूजा का भाव होता है। मन को पवित्र करने के लिए हमें प्रभु की आराधना करना चाहिए। आराधना सदैव बिना किसी स्वार्थ के भाव से करना चाहिए, तभी पुण्य प्राप्ति होती है। संसार सागर में जन्म लेने के बाद हमारा लक्ष्य प्रभु स्मरण और उनका ध्यान होना चाहिए। मनुष्य प्रभु का ध्यान लगाकर संसार के आवागमन से मुक्ति पा सकता है। भारत में जन्मे भगवान श्री राम, श्री कृष्ण और भगवान महावीर के आदर्शों को हमें बच्चों को समझाना चाहिए। आदर्श जीवन जीने के लिए हमें प्रभु के बताए मार्ग पर चलना होगा।

आचार्य विरागसागर जी महाराज के शिष्य उपाध्याय विहसंतसागरजी महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पूज्यश्री की सामायिक के बाद दोपहर 2 बजे बैरियर चौराहे से नगर के लिए विहार किया। स्थानीय जैन समाज एवं जैन मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पूज्य मुनिराजों का पाद प्रक्षालन एवं आरती कर भव्य अगवानी की। ढोल ताशे नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में मुनिराजों को नगर भ्रमण कराते हुए श्री पार्श्वनाथ जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर में प्रवेश कराया गया। बड़े जैन मंदिर में महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगोली एवं चौक आदि बनाया एवं सिर पर मंगल कलश रखकर पूज्य मुनिराजों की अगवानी की।

उपाध्यायश्री पत्रकारों को संबोधित करेंगे

उपाध्याय विहसंतसागरजी महाराज रविवार दोपहर 1 बजे नगर के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं को संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता में नगर के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। उपाध्याय विहसंतसागरजी महाराज के नगरागमन पर जैन मित्र मंडल मुरैना के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुनिराजों की अगवानी की। सभी सदस्यों ने युगल मुनिराजों का प्रासुक जल से पाद प्रक्षालन किया, दीपक से आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page