समाचार

मेहंदी लगाने और 16 शृंगार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : महिलाओं ने मनाया सुहाग दशमी पर्व    


सुहाग दशमी पर्व के उपलक्ष में राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन महिला संगठन ने मेहंदी एवं धारणा समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में सदस्यों को मेहंदी लगाई गई एवं 16 श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। मुनि पूज्य सागर महाराज और आर्यिका सुनयमति माताजी ने सुहाग दशमी का महत्व बताया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। सुहाग दशमी पर्व के उपलक्ष में राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन महिला संगठन ने मेहंदी एवं धारणा समारोह का आयोजन किया। राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन महिला संगठन की मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि इस समारोह में सदस्यों को मेहंदी लगाई गई एवं 16 श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि चंदनबाला मुकेश पाटोदी, विशिष्ट अतिथि आशा अशोक बड़जात्या, पुष्पा कटारिया, प्रभा हेमंत गंगवाल एवं उपहार के प्रायोजक मोनिका पंकज अजमेरा रहीं।

इस कार्यक्रम में स्वल्पाहार ,तंबोला के पश्चात सुस्वादु भोजन भी सभी अतिथियों को दिया गया। देश भक्ति गाने पर प्रस्तुति हुई । इसके साथ ही मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज एवं आर्यिका सुनयमती माताजी ने सुहाग दशमी पर्व का महत्व बताते हुए विशेष उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम की संयोजिका नमिता कासलीवाल, ज्योति सेठी, शेफाली गंगवाल ,श्वेता सोनी, डोली झांझरी, प्रीति मोदी, किरण बड़जात्या, अंजू सेठी, श्वेता सेठी, सरिता काला, मनोरमा अजमेरा, प्रभा गंगवाल, दीपाली बज, अर्पिता गोधा, मधु सेठी, नीलम गोधा, किरण कासलीवाल, सोनल पहाड़िया, किरण अजमेरा, मोनिका काला, दीपिका गंगवाल, संगीता पटौदी, मनोरमा, अन्नू, ट्विंकल, नेहा गोधा, अंतिम गंगवाल, बबीता लुहाड़िया, रेखा बाकलीवाल, कल्पना बाकलीवाल, परामर्शदाता उषा पाटनी रही। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने कहा कि इस तरह के आयोजन का एक लक्ष्य महिलाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना भी है।

समारोह में संतोष सुभाष वेद का अनवरत 64वां उपवास होने पर उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल श्वेता सोनी, मोनिका अजमेरा, रुचि चोविश्या जैन(मीडिया प्रभारी ) ने 16 श्रृंगार प्रतियोगिता की विजेताओं की घोषणा की। कार्यक्रम का विशेष प्रसारण आदिनाथ चैनल पर किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page