समाचार

विदुषीआर्यिका प्रशांतमति माता जी का संयम दीक्षा दिवस मनाया भजनों की प्रस्तुति में बहाई धर्म की गंगा


परम् पूज्य विदुषी आर्यिका प्रशांत मति माता जी के 39वें संयम दिक्षा दिवस पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिरजी में भजन निशा का आयोजन किया गया। जिसमे महेंद्र मुंशी, राजू जैन, प्रशांत चौधरी, हेमंत काका, अंशुमा जैन, सपना जैन ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को भक्ति में विभोर कर दिया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


सनावद। परम् पूज्य विदुषी आर्यिका प्रशांत मति माता जी के 39वें संयम दिक्षा दिवस पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिरजी में भजन निशा का आयोजन किया गया। जिसमे महेंद्र मुंशी, राजू जैन, प्रशांत चौधरी, हेमंत काका, अंशुमा जैन, सपना जैन ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को भक्ति में विभोर कर दिया। सन्मति जैन काका ने बताया कि आर्यिका मां प्रशांतमति माता जी का जन्म 3 अक्टूबर, 1956 को आशोज कृष्ण चौदस को भावनगर (गुजरात) में हुआ था। आपने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत कार्तिक शुक्ल दूज को नसलापुर में आचार्य शुभल सागर जी महाराज से लिया।

आपकी आर्यिका दीक्षा 22 अप्रैल 1986, चैत्र शुक्ल चतुर्दशी को मुनि श्री दया सागर जी महाराज से हुई। आप को विदुषी आर्यिका की उपाधि भी प्राप्त है। आपका दीक्षा पूर्व नाम ब्र.पंकज बेन था। आप ने चातुर्मास वर्ष 2012 का सनावद में एवं वर्ष 2013 का चातुर्मास सनावद के समीप पोदनपुरम में कर के ज्ञान की गंगा बहाकर सभी को उसका रस पान करवाया था। इस अवसर पर राकेश जैन, रितेश मुंशी, अचिंत्य जैन, मिश्रु जैन, ज्योति बाला धनोते, पुष्पा जैन, मंजुला भूच,नीतू जैन, अंजू पाटनी, संगीता जैन, मीना जटाले, ऋतु जैन सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page