समाचार

विधायक लोविन हेमब्रोम की बयानबाजी पर रोष: एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग


सारांश

जैन संतों के खिलाफ बयानबाजी करने पर भारतीय विद्यावाणी समूह ने विधायक लोविन हेमब्रोम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिये भारत के गृहमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री तथा डीजीपी को पत्र भेजा है। पढ़िए खबर विस्तार से।


रांची। झारखंड के विधायक लोविन हेमब्रोम द्वारा जैन मुनियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर आदिवासियों को भड़काने, अपशब्द कहने तथा जान से मारने का इशारा करने पर जैन समाज में काफी आक्रोश है। भारतीय विद्यावाणी समूह ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिये भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा डीजीपी झारखंड को शिकायती पत्र भेजा है।

बयानबाजी का वीडियो भी वायरल

भारतीय विद्यावाणी समूह के राष्ट्रीय मुख्य संचालक अविनाश जैन तथा राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट हितेष जैन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने जैन समुदाय तथा उनके धर्म गुरु पूज्यनीय संतों के बारे में अपमानजनक शब्द कहे हैं। आदिवासियों को जैन समाज के खिलाफ भड़काया है और जैन मुनियों को अपमानजनक शब्दों से सम्बोधित किया गया है। जिसका वीडियो सार्वजनिक रूप से भी वायरल हो रह है।

संविधान एवं कानून का उल्लंघन
पत्र में लिखा गया है कि विधायक ने भारतीय संविधान एवं भारतीय कानून का सीधे- सीधे उल्लंघन किया है। अतः उक्त विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा तथा जैन समाज के सभी साधू संतों तथा समाज प्रमुखों को सुरक्षा प्रदान की जाए। जैन समाज तथा जैन धर्म के लिए भड़काऊ वक्तव्य, अपमानजनक और अभद्र भड़काऊ बयान देते हुये विधायक लोबिन हेम्ब्रोम ने जैन समुदाय और विभिन्न जन-जातियों एवं आदिवासी भाई बंधुओं के बीच वैमनस्य और दुर्भावना को बढ़ावा देने के लिए, हम सब भाई- बन्धुओं और देशवासियों के बीच में दुश्मनी पैदा करने का प्रयास किया है।

यह इस तथ्य के बावजूद है कि जैन समुदाय/समाज अपने सभी विभिन्न जन-जाति एवं आदिवासी भाई बन्धुओं और सभी देशवासियों के लिए सर्वोच्च सम्मान रखते हैं और हमारे सभी आदिवासी एवं विभिन्न जन-जातियों के भाइयों और बहनों के साथ शांति और सद्भाव से रहने का इरादा रखते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page