समाचार

वीर निर्माण संवत 2549 का होगा शुभारंभ

इंदौर। जैन धर्मावलंबियों का नया साल वीर निर्माण संवत 2549 का कार्तिक कृष्ण अमावस्या 25 अक्टूबर से शुभारंभ होगा। इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद युवा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इसी दिन दिगंबर जैन आचायों, मुनियों आर्यिकाओं, क्षुल्लक-क्षुल्लिकाओं के चातुर्मास का निष्ठापन एवं वषायोग का समापन होगा। इसी दिन सांयकाल भगवान महावीर के प्रथम गणधर गौतम स्वामी का केवल ज्ञान दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर ही साधु-संतों द्वारा संयम के उपकरण पिच्छिका का परिवर्तन भी किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page