समाचार

वेदी शुद्धि जिनबिंब स्थापना महोत्सव का सम्पन्न : विश्व शांति महायज्ञ से हुआ समापन 


खंदारी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देवनगर में तीन दिवसीय वेदी शुद्धि जिनबिंब स्थापना महोत्सव का समापन बुधवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ हो गया । गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में हुए तीन दिवसीय समारोह में समाज बंधुओं ने पूरे भक्ति-भाव से हिस्सा लिया । पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट ।  


आगरा । खंदारी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर देवनगर में गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट देवनगर के तत्वावधान में 15 जनवरी से तीन दिवसीय चल रहे वेदी शुद्धि जिनबिंब स्थापना महोत्सव का समापन बुधवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ हो गया । महोत्सव के समापन का शुभारंभ विधानचार्य जिनेंद्र जैन शास्त्री मथुरा चौरासी के कुशल निर्देशन में भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं नित्यमह पूजन के साथ किया। इसके पश्चात सभी इंद्र-इंद्राणियों ने हवन में आहुति देते हुए विश्व शांति महायज्ञ की कामना कर तीन दिवसीय वेदी शुद्धि जिनबिंब स्थापना महोत्सव का समापन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरूमां के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

चांदी के मांडले से हुई भक्तामर दीप महाअर्चना

यहां भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इसके बाद विधानचार्य जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ राजेश सेठी परिवार द्वारा भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा एवं प्रशांत जैन परिवार द्वारा भगवान वासुपूज्य की प्रतिमा एवं रुपेश जैन परिवार द्वारा भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा एवं सतीशचंद जैन परिवार द्वारा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा और चौबीसी धर्मेंद्र जैन परिवार द्वारा वेदी पर विधि विधान के साथ विराजमान किया । साथ ही गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ने प्रतिमाओं के कान में सूर्यमंत्र का उच्चारण किया। महोत्सव में मौजूद सभी भक्तों ने अपने हाथों में चंबर लेकर संगीतकार अनिल जैन एण्ड पार्टी के मधुर जैन भजनों पर बहुत सुंदर नृत्य किया। महोत्सव के मध्य में सभी भक्तों को गुरुमां के मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ । महोत्सव के समापन पर देवनगर जैन मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का तिलक एवं चंदन लगाकर स्वागत-सम्मान किया । तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे से गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम बार नवनिर्मित चांदी के मांडले से भक्तामर दीप महाअर्चना आयोजित की गई। शाम:6:00 बजे गुरूमांसंघ द्वारा आनन्दयात्रा गुरुभक्ति की गई। साय: 7:00 बजे से भक्तों ने संगीतमय 108 दीपकों से श्रीजी की महाआरती की । तीन दिवसीय महोत्सव में ज्ञानोदय महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा ।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थक्षेत्र कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी निर्मल मोठ्या,शिखरचन्द सिघंई, पन्नालाल बैनाड़ा,उमेश जैन,अशोक जैन,एमसी जैन,अवनी जैन,राजकुमार गुड्डू,राजू गोधा,संजू गोधा,अंकेश जैन,शुभम जैन,रजत जैन मौठ्या, विवेक जैन,समस्त सकल दिगम्बर जैन समाज ग्रेटर देवनगर, दयालबाग, सरलाबाग,पुष्पविहार के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page