आगरा में वात्सल्य सेवा समिति द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और समाज में हरियाली बढ़ाने का संदेश देना रहा। पढ़िए रश्मि जैन व शुभम जैन की ख़ास रिपोर्ट…
आगरा में वात्सल्य सेवा समिति द्वारा समिति की सदस्य बबिता जैन के निवास स्थान 32 फेस-1 मारुति स्टेट शाहगंज पर शुक्रवार को पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके बाद समिति की ओर से सभी सदस्यों को एक-एक पौधा वितरित किया गया और सभी ने एक स्वर में पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
अध्यक्ष रश्मि जैन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि असंतुलन की वजह से बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है जिससे जन-धन का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि पौधारोपण से ही जीवन सुरक्षित रहेगा और सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहेगी।
पौधे धारा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं
अंत में उन्होंने सभी को संदेश दिया – “पौधे धारा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं”। इस मौके पर अध्यक्ष रश्मि जैन, बबिता जैन, उपासना जैन, मानवी जैन, पुष्पा जैन, शिवानी जैन, रिंकी जैन, प्राची जैन, अंजू जैन, सुनीता जैन, रतिभा जैन, निशा जैन, नंदिनी जैन, रागिनी जैन, रीता जैन, मोना जैन, रचना जैन सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment