समाचार

अभिषेक और विशेष शांतिधारा हुई आयोजित : वासुपूज्य भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया


12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य के गर्भ कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जिनालय में पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया गया। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…


रायपुर। 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य के गर्भ कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के जिनालय में पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक वातावरण में मनाया गया। बड़ा मंदिर के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि आज इस अवसर पर जिनालय के पार्श्वनाथ वेदी के समक्ष धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा सुबह 8 बजे वासुपुज्य भगवान को मंत्रोचार के साथ पांडुक्षिला में विराजमान किया गया। सभी उपस्थित सदस्यो ने प्रासुक जल से भगवान का मंत्रोचार के साथ अभिषेक एवं विशेष शांति धारा की। आज की रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य पूर्व सचिव राजेश रज्जन जैन को प्राप्त हुआ। शांति धारा का वाचन राशु जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी ने भगवान की भक्तिभाव से भगवान की आरती कर वासुपुज्य भगवान का विशेष पूजन प्रारंभ किया।

अष्ट द्रव्यों से पूजन कर जयकारों की गूंज के बीच श्री वासुपूज्य पूजन के अर्घ्य समर्पित किए गए। अंत में ॐ ह्रीं श्रीवासुपूज्य जिनेन्द्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा मंत्र उच्चारण से अंतिम अर्घ्य चढ़ा कर विसर्जन किया गया। इस अवसर पर आज विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू, राजेश रज्जन जैन, शैलेंद्र जैन, राशु जैन, प्रवीण जैन, जितेंद्र जैन जित्तू, प्रणीत जैन, श्रद्धेय जैन विक्की, नीरज जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page