समाचार

अवधपुरी कॉलोनी में संपन्न हुआ वास्तु विधान : 13 अक्टूबर को होगा नवीन पदमप्रभु जिनालय का भूमि पूजन एवं भूमि शिलान्यास समारोह


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 13 अक्टूबर को भव्य भूमि पूजन एवं भूमि शिलान्यास का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व, दशहरा के पावन अवसर पर 12 अक्टूबर को अवधपुरी कॉलोनी में वास्तु विधान का आयोजन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 13 अक्टूबर को भव्य भूमि पूजन एवं भूमि शिलान्यास का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व, दशहरा के पावन अवसर पर 12 अक्टूबर को अवधपुरी कॉलोनी में वास्तु विधान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री पदमप्रभु जिनालय ट्रस्ट के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित हनुमान मंदिर तिराहा, एसबीआई के पास में नवनिर्मित श्री पदमप्रभु जिनालय के प्रस्तावित भूमि पर संपन्न हुआ।

इसमें भक्तों ने विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण करते हुए श्रीजी के समक्ष 70 श्रीफल अर्पित कर वास्तु विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। 13 अक्टूबर को उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में नवीन श्री पदमप्रभु जिनालय के भूमि पूजन एवं भूमि शिलान्यास समारोह का आयोजन गोपाल गार्डन मैरिज होम, अवधपुरी में होगा। इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, ओमप्रकाश जैन, राकेश जैन, अजय जैन, नरेंद्र जैन, विवेक जैन, रविंद्र जैन, पीयूष जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, करूणा जैन, रश्मि जैन, रागिनी जैन, रिंकी जैन सहित समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज उपस्थित रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page