समाचार

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का वर्षा योग होगा: उदयपुर में श्रुत पंचमी पर आचार्य श्री ने की घोषणा


राष्ट्र गौरव दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज का इस वर्ष का पावन वर्षायोग मेवाड़-वागड़ की राजधनी, झीलों की नगरी उदयपुर में होगा। पढ़िए अशोक कुमार जेतावत की विशेष रिपोर्ट…


उदयपुर। राष्ट्र गौरव दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज का इस वर्ष का पावन वर्षायोग मेवाड़-वागड़ की राजधनी, झीलों की नगरी उदयपुर में होगा। आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ने बुधवार को श्रुत पंचमी महापर्व पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर जी सेक्टर -11 में आलोक स्कूल के प्रांगण में चल रहे भव्य पंच कल्याणक के चौथे दिन सुबह कल्याणक पर्व पर उपस्थित जन समुदाय की भक्ति को देखते हुए यह घोषणा की। जैसे ही आचार्य श्री के. मुखारविंद से यह घोषणा हुई, पाण्डाल आचार्य श्री संघ उपस्थित के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

हुआ था भव्य मंगल प्रवेश

उद‌यपुरवासियों की भक्ति रंग लाई, जब उनको आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के पावन वर्षायोग – 2023 का अवसर मिला। धर्म की वात्सल्य मयी वर्षा से प्राणी मात्र लाभान्वित होगा। उदयपुर वासियों ने विगत कई माहों में एकता पूर्वक संगठित होकर सर्व सम्मति से शांतिलाल वेलावत की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर किसी क्षेत्र विशेष नगर, उपनगर का नाम के आचार्य श्री ससंघ को मदनगंज-किशनगढ़ से विहार करा कर उदयपुर में ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश कराया था। जहां पर आचार्य संघ के सान्निध्य में श्री महावीर स्वामी जन कल्याणक महोत्सव, सर्व ऋतु विलास पंचकल्याणक महा महोत्सव और सेक्टर-11 में पंच कल्याणक महामहोत्सव सानन्द सम्पन्न होने जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page