प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव गुरुवार 16 मार्च को भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट भी की जाएगी। पढ़िए एक रिपोर्ट…
जयपुर। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव गुरुवार 16 मार्च को भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, मण्डल विधान पूजा सहित शोभायात्रा, भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान, महाआरती के आयोजन होंगे।
अखिल भारतीय दिंगबर जैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि प्रातः भगवान आदिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान जन्म व तप कल्याणक अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे । कई मंदिरों में प्रातः पालकी यात्रा अथवा शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में मण्डल पर आदिनाथ पूजा विधान या भक्तामर स्तोत्र पूजा विधान किया जाएगा। सायंकाल महाआरती के बाद भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
मंदिरों में होगी विशेष सजावट
जैन ने बताया कि जयपुर के मीरा मार्ग के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, एस एफ एस जैन मंदिर, सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर, चौडा रास्ता के यति यशोदा नन्द जी मंदिर, बोरडी का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर पाटोदियान, आचार्यों का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर सिरमोरियान, मनिहारो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर बडा दीवान जी,खोह नागोरियान स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शान्तिनाथ जी की खोह, विवेक विहार के दिगम्बर जैन मंदिर, प्रतापनगर के सैक्टर 17 स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रामगंज बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर बख्शी जी, सूरजपोल गेट पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोहनबाडी सहित कई मंदिरों में आदिनाथ जयन्ती के विशेष आयोजन होंगे। शहर के कई दिगम्बर जैन मंदिरों में जयन्ती की पूर्व संध्या पर भी महाआरती, भक्तामर स्तोत्र पाठ, भक्ति संध्या के आयोजन किये जायेंगे। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट भी की जाएगी।













Add Comment