समाचार

दैलवारा के लिए हुआ मंगल विहार : उपाध्याय विशोक सागर ससंघ की हुई प्रभावना पूर्ण अगुवाई


उपाध्याय विशोक सागर महाराज, मुनि विनिवोध सागर महाराज, क्षुल्लक विभ्रद सागर महाराज का दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ मंदिर इलाइट में प्रवेश हुआ, जहां समाज के लोगों ने विराजमान आर्यिका विपुलमति माता जी एवं विमुक्तमति माता जी के साथ प्रभावना पूर्वक अगुवाई की। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…


ललितपुर। गणाचार्य विरागसागर महाराज संघस्थ नगर गौरव उपाध्याय विशोक सागर महाराज, मुनि विनिवोध सागर महाराज, क्षुल्लक विभ्रद सागर महाराज का दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ मंदिर इलाइट में प्रवेश हुआ, जहां समाज के लोगों ने विराजमान आर्यिका विपुलमति माता जी एवं विमुक्तमति माता जी के साथ प्रभावना पूर्वक अगुवाई की। इससे पहले आदिनाथ मंदिर में विराजमान उपाध्याय श्री विशोक सागर महाराज ने ससंघ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर इलाइट के लिए विहार किया। उनके साथ मंदिर प्रबंधक मंदिर प्रबंधक सुवेन्दु बंट, जितेन्द्र जैन राजू, सत्येन्द्र जैन गदयाना सहित अनेकों श्रावकों ने मुनि संघ का पदविहार कराया। स्थान-स्थान पर मुनि संघ की आरती उतारी गई और श्रावकों ने आशीर्वाद ग्रहण किया। पार्श्वनाथ इलाइट मंदिर पर मुनि संघ की अगुवाई विराजमान आर्यिका विपुल मति माता जी एवं विमुक्त मति माता जी ने समाज श्रेष्ठियों के साथ की।

इन्होंने किया पुण्यार्जन

उपाध्याय मुनि श्री विशोक सागर महाराज के मुखारविन्द से मंदिर जी में शान्तिधारा हुई, जिसका पुण्यार्जन महायज्ञनायक भागचंद, राकेशजैन, राजकमल परिवार, यज्ञनायक वीरेन्द्र कुमार, आशीष कुमार बछरावनी परिवार, महेन्द्र चुनगी संस्कारवेली परिवार, नवीन संजीव जैन म्यूजिक महल, जयकुमार आदर्श मोबाइल परिवार ने की। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सतोदय तीर्थ के अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, महामंत्री मनोज जैन, बबीना कोषाध्यक्ष विजय जैन लागौन ने मुनि संघ को श्रीफल भेंटकर सानिध्यता हेतु आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन, अंचल महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजकुमार जैन खिरिया, वीरेन्द्र जैन बछरावनी, धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, निहाल चंद जैन, प्रदीप जैन खिरिया, भागचंद जैन, राहुल खजुरिया, राहुल जैन, मनोज जैन बूचा, आदि मौजूद रहे।

हुआ विहार

सायंकाल उपाध्याय विशोक सागर महाराज का इलाइट मंदिर से दैलवारा के लिए विहार हुआ प्रातःकाल मुनि संघ का अतिशय क्षेत्र सतोदय में मंगल प्रवेश होगा। इसके पूर्व उपाध्याय श्री ने अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंचकर नवनिर्मित जिनालय के दर्शन किए और वहां की मूर्तिकला को अनुपम बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page