समाचार

यूनिक ग्रुप ने मनाया फाग उत्सव: रोचक गेम्स और प्रतियोगिताओं का लिया आनंद


जैन सोशल ग्रुप की महिला सदस्यों ने महिला दिवस पर फाग उत्सव मनाया। इसमें कई कई प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने सहभागिता की। बेस्ट राधा और फूलों से बनी ज्वेलरी खास प्रस्तुति रही। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। जैन सोशल ग्रुप की महिला सदस्यों ने महिला दिवस पर फाग उत्सव मनाया। अध्यक्ष प्रीति पीयूष जैन एवं सचिव आंचल पुनीत टोंग्या ने बताया कि महिला दिवस पर ग्रुप की 125 से अधिक सदस्यों ने इस फाग उत्सव का आनंद लिया। पूर्वी जैन, सुरभि गंगवाल, ऋषिका जैन एवं टीना टोंग्या ने कई रोचक गेम्स आयोजित कर उत्सव के इस माहौल को और खुशनुमा बनाया

मोनिका कासलीवाल, पायल जैन, रुचि गंगवाल एवं प्रियंका संघवी ने बताया कि कार्यक्रम में बेस्ट राधा और फूलों से बनी ज्वेलरी की प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूनिक ग्रुप की महिलाओं के लिए महिला आयोजकों ने महिला दिवस पर यादगार कार्यक्रम आयोजित किया। इसका सभी ने लुत्फ उठाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page