
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज की प्रेरणा से वर्ष 2019 में दिवाली खुशियों वाली अभियान शुरू किया गया था। तब उदयपुर, जयपुर, अजमेर, किशनगढ़ आदि स्थानों से इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय 3 लाख दीपकों का वितरण किया गया था। अभियान के तहत कुम्हार से दीपक खरीद कर गरीब लोगों देते हैं। जिन्हें वे बेच कर अपनी दिवाली खुशियों वाली करते हैं और कुछ ऐसे लोगों को भी दीपक दिए जाते हैं, जिनके पास दीपक खरीदने के पैसे नही हैं।
घर-घर जाकर किया दीपकों का वितरण

इस बार मुनि श्री इंदौर में है तो यहां पर एयरपोर्ट पंचशील गांधी नगर, कच्ची बस्ती आदि में घर-घर जाकर दीपकों का वितरण किया गया। मुनि श्री आशीर्वाद से विकास जैन, हितेश कासलीवाल, प्रफुल जैन,अशोक जैन,प्रमोद जैन,डॉ नाभिनंद, सम्यक जैन ,सौरभ जैन,सुहावनी कासलीवाल,भूमि कासलीवाल आदि ने टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर दीपक का वितरण किया। इसके साथ ही अजमेर, किशनगढ़ में भी दीपक वितरित किए गए। यह अभियान अंतर्मुखी गुरु भक्त परिवार और श्रीफल फाउंडेशन की ओर से शुरू किया गया है। मुनि श्री कहते हैं कि इस अभियान का उद्देश्य है कि व्यक्ति आत्म निर्भर बने और कुम्हार की परंपरा जीवित रहे। मिट्टी से दीपक बनाने की हस्त कला जीवंत रहे, इसलिए इस अभियान को चलाया जा रहा है ।


















Add Comment