समाचार

जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक पर दो दिवसीय कार्यक्रम : दाहोद में शुरू किए गए विविध विधान


जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ का कृष्ण पक्ष के चौदस के दिन जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के महावीर शांतिनाथ जिनालय में 20 पंथी दिगम्बर जैन समाज द्वारा उपाध्याय श्री सुदत्त सागर जी के सानिध्य में दो दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दाहोद से पढ़िए, यह खबर…


दाहोद। जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ का कृष्ण पक्ष के चौदस के दिन जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के महावीर शांतिनाथ जिनालय में 20 पंथी दिगम्बर जैन समाज द्वारा उपाध्याय श्री सुदत्त सागर जी के सानिध्य में दो दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें प्रथम दिवस रविवार को सुबह भगवान श्री शांतिनाथ के अभिषेक शांतिधारा पश्चात नित्य नियम की पूजन कर समाज जन द्वारा कल्पतरु शांति महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधान पंडित राजकुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में समाज के मुख्य ट्रस्टी प्रमुख शैलेस भाई सरैया मुख्य उपस्थित रहे शांतिधारा का लाभ अजीत कुमार गांधी परिवार द्वारा लिया गया।शांति विधान में मुख्य कलश स्थापना नीलम बेन ने की। मुख्य अखंड दीपक स्थापना शीला बेन कालिदास गांधी ने की। विधान मे मुनिश्री सुदत्त सागर द्वारा विशेष प्रवचन माध्यम से समाज को संबोधित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page