श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति (रजि.) समिति के सहयोग से अवशेष 241 में 220 परीक्षार्थियों की परीक्षा अटा मंदिर में संपन्न हुई। ललितपुर से पढ़िए अक्षय अलय की खबर…
ललितपुर। समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिपुंगव श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से संचालित श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा 12 वर्षीय स्वाध्याय पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति (रजि.) के सहयोग से अवशेष 241 में 220 परीक्षार्थियों की परीक्षा अटा मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, अटा मंदिर प्रबंधक मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, बडा मंदिर प्रबंधक अजित जैन गदयाना, आनंद जैन भागनगर, बाहुबली नगर के प्रबंधक विकास जैन सौंरई, अभय जैन रिंकू का विशेष सहयोग रहा।
परीक्षा प्रभारी आलोक मोदी, राजेश शास्त्री के मार्गदर्शन में परीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि द्वादशवर्षीय परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात सिद्धांत शास्त्री, सिद्धांत विशारद, सिद्धांत आचार्य की उपाधि प्रदान की जाती है। द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम में अध्ययन करके श्रावक-श्राविकाएं एवं युवा धर्म के ज्ञान सीख रहे हैं। परीक्षा को पूर्ण कराने में आलोक मोदी, राजेश शास्त्री, दिलीप शास्त्री, वंदित जैन का विशेष सहयोग रहा।













Add Comment