सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के सैकड़ों लोग शुक्रवार को 15 बसों द्वारा प्रातः काल स्वस्तिधाम जहाजपुर में पहुंचकर वहां आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को टोंक नगर में चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट करेंगे। टोंक से पढ़िए, यह खबर…
टोंक। सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के सैकड़ों लोग शुक्रवार को 15 बसों द्वारा प्रातः काल स्वस्तिधाम जहाजपुर में पहुंचकर वहां आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को टोंक नगर में चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट करेंगे। समाज के पवन कंटान व विकास जागीरदार ने बताया कि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ का मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम, जहाजपुर में 25 जून को मंगल प्रवेश हुआ।
जहां पर सकल दिगंबर जैन समाज टोंक के लगभग 700 लोग वहां पहुंचकर चातुर्मास के लिए बड़े भक्ति भाव से श्रीफल भेंट करेंगे तथा आचार्य श्री से चातुर्मास के लिए निवेदन करेंगे। इससे पूर्व महाराज के लगातार चल रहे विहार में टोंक के लोग सम्मलित होकर विहार करवा रहे हैं। टोंक वालों ने आचार्य श्री के 55 साल बाद चातुर्मास की पूरी उम्मीद लगा रखी हैं।













Add Comment