समाचार

मोह के त्याग के लिए कायोत्सर्ग जरूरी: निपुणनंदी जी महाराज ने केकड़ी में धर्मसभा में दिए दिव्य संदेश 


आचार्य इंद्रनंदी जी महाराज के ससंघ विहार करते हुए केकड़ी पहुंचने पर मंडी गेट के पास पिपली चौराहे पर आर्यिका ससंघ एवं सकल दिगंबर जैन समाज ने अगवानी की। बैंडबाजों के साथ जुलूस के साथ धर्म स्थल पर पहुंचे। जिनाभिषेक, शांति धारा, जिनेंद्र अर्चना सहित धार्मिक क्रियाएं आर्यिका ससंघ के सानिध्य में की गई। धर्मसभा में धर्मोपदेश हुए। केकड़ी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


केकड़ी। मोह के कारण मानव घर, पैसे, शरीर, पुत्रों और स्त्री को अपना मान रहा है। किसी पदार्थ को जलाने के लिए अग्नि का सहारा लेना होता है। उसी प्रकार मोह रूपी कर्मों के दहन के लिए कायोत्सर्ग जीवन में आवश्यक है। यह प्रबोधन बोहरा कॉलोनी स्थित शिवम वाटिका में बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज ने आयोजित धर्म सभा में अपने धर्माेपदेश में दिए। धर्मसभा में आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि आत्मा रूपी ज्ञान के साथ कर्म रूपी ज्ञान की आत्म विशुद्धि के लिए किया गया कार्य तप कहलाता है। दूध से पानी को अलग करने के लिए गर्म करना पड़ता है। उसी प्रकार कर्मों को जलाने के लिए तप, त्याग और संयम रूपी अग्नि से तपाकर कर्म बंधन से छुटकारा पा सकते हैं। प्रातः आचार्य इंद्रनंदी जी महाराज के ससंघ विहार करते हुए केकड़ी पहुंचने पर मंडी गेट के पास पिपली चौराहे पर आर्यिका ससंघ एवं सकल दिगंबर जैन समाज ने अगवानी की। बैंडबाजों के साथ जुलूस के साथ धर्म स्थल पर पहुंचे।

धार्मिक क्रियाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

प्रातः जिनाभिषेक, शांति धारा, जिनेंद्र अर्चना सहित धार्मिक क्रियाएं आर्यिका ससंघ के सानिध्य में की गई। समाज के मंत्री कैलाश जैन ने बताया कि 30 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले मुनि आर्यिका ससंघ के सानिध्य में कल्पद्रुम महामंडल विधान किया जा रहा है। जिनके पात्रों चयन किया गया। सौधर्म इंद्र टीकमचंद, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, सानिध्य, रामथला परिवार, चक्रवर्ती इंद्र चांदमल, भैरूलाल, अभिनव बावड़ी वाले, कुबेर इंद्र गोविंद कुमार, राजकुमार, उत्कर्ष, पंत सदारा वाले, महायज्ञ नायक महावीर प्रसाद, पारसमल, तिलोकचंद, भागचंद, लाभचंद, नवल कुमार, बघेरा वाले, यज्ञ नायक अमरचंद, अशोककुमार, अनिल कुमार, कुहाड़ा वाले, ईशान इंद्र भागचंद, ज्ञानचंद, सुनील कुमार धून्धरी वाले, सनत कुमार इंद्र ओमप्रकाश, योगेश कुमार, अंकुर कुमार, अभिषेक कुमार, सदारा वाले, महेंद्र इंद्र का सौभाग्य कैलाशचंद, प्रकाशचंद, पीयूष कुमार बघेरा वालों ने प्राप्त किया।

झंडारोहण घटयात्रा में लिया हिस्सा 

मीडिया प्रभारी रमेश बंसल ने बताया कि चित्र अनावरण, पाद पक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य शांतिनाथ बहू मंडल ने प्राप्त किया। समाज के अमरचंद चौरूका ने बताया कि बुधवार को प्रातः झंडारोहण महावीर प्रसाद, सुनीलकुमार, अनिलकुमार, संजयकुमार मित्तल परिवार द्वारा किया गया। विधान स्थल पर घटयात्रा, मंडप शुद्धि, आचार्य निमंत्रण सहित धार्मिक क्रियाएं आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी एवं कपिल भैया के निर्देशन में हुईं। शाम को आरती भक्ति आनंद यात्रा एवं विधान के चयनित पात्रों की हल्दी व मेहंदी रस्म होगी। दिलीप जैन ने बताया कि आचार्य श्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ का अल्प प्रवास श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा। धर्म सभा का संचालन निकेत शास्त्री ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page