दिगंबर जैन मंदिर प्रथम समिति के तत्वावधान में 19वां मंदिर का स्थापना दिवस, वार्षिकोत्सव 18, 19और 20 अप्रैल को मनाया गया। तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा के नेतृत्व में भक्ति के साथ कार्यक्रम किए गए। जयपुर से पढ़िए यह खबर…
जयपुर। दिगंबर जैन मंदिर प्रथम समिति के तत्वावधान में 19वां मंदिर का स्थापना दिवस, वार्षिकोत्सव 18, 19और 20 अप्रैल को मनाया गया। तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा के नेतृत्व में भक्ति के साथ कार्यक्रम किए गए। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री बताया कि 18 अप्रैल को मंदिर के शिखर स्थित चारों दिशाओं में विराजमान भगवान आदिनाथ जिन प्रतिमाओं का मार्जिन किया गया। मार्जिन और शिखर में स्थित जिनालय आदि की सफाई वार्षिकोत्सव के समय की जाती है। 19 अप्रैल को नव गठित आदिनाथ यूथ विंग ने मंदिर में शाम 7 बजे108 दीपों से सामूहिक आरती की। इसके बाद भक्ति संध्या में प्रसिद्ध गायक नरेंद्र जैन पार्टी जयपुर ने अपनी प्रस्तुति दी। महोत्सव के सौधर्म इंद्र पदम भावना झांझरी परिवार ने नित्य अभिषेक व शांति धारा की। ध्वजारोहण प्रमोद मंजू वैद परिवार ने किया।
श्रीजी की रथयात्रा में यह रहे शामिल
इस अवसर पर भव्य श्री जी के रथ यात्रा निकाली। इसमें रथ सारथी यदि छाबड़ा पौत्र कैलाश मधु छाबड़ा परिवार, श्रावक श्रेष्ठी उदयभान जैन अनिता बड़जात्या परिवार कामां वाले, श्री जी को रथ में विराजमान कर लेकर चल रहे श्रावक श्रेष्ठी परिवार के संस्कार जैन पुत्र प्रियंका रितेश बोहरा वीटी रोड जयपुर, चंवर ढुलाने वाले सजल लुहाडिया और संतोष जैन वास्कोवाले, धर्म प्रभावना के रूप में अनिल कुणाल बडजात्या परिवार शोभायात्रा में घोड़े पर बैठकर ध्वजा लेकर आगे आगे चल रहे थे। शिखर में विराजमान जिन प्रतिमाओं के अभिषेक कर्ता पूर्व दिशा संजय अरिहंत ठोलिया परिवार, दक्षिण दिशा बसंत बीना बाकलीवाल परिवार, पश्चिम दिशा राजेश आर्जव बोहरा उत्तर दिशा में अनिल बडजात्या परिवार महावीर जी वाले थे।
इन्होंने किया आभार प्रदर्शन
इस अवसर पर विधानाचार्य पंडित अजीत शास्त्री गायत्री नगर जयपुर ने भक्ति और मंत्र उच्चारण के साथ सभी मांगलिक क्रियाएं, सामूहिक पूजा, अभिषेक व शांतिधारा कराई। इस अवसर पर आदिनाथ चिकित्सा केंद्र को दान देने वाले महानुभावों का ट्रस्ट के संयोजक सुरेश लुहाड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सामूहिक आरती और भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
वात्सल्य भोजन सहयोग कर्ता निर्मला, भरत मीनू जैन सोगानी परिवार एवं सभी पात्रों का मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मुकेश सोगानी, राकेश छाबड़ा, संतोष गंगवाल ,सुनील सोगानी ,अनिल गोधा, संतोष रावंका आदि ने स्वागत सम्मान किया। तत्पश्चात बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा का नगर भ्रमण हुआ। जिसमें मार्ग में आने वाले परिवारों ने श्रीजी की शोभायात्रा का स्वागत किया एवं आरती की। संपूर्ण रथ यात्रा मार्ग में श्रावक श्रेष्ठी उदयभान जैन अनिता बड़जात्या ने मंत्रित पुष्प वर्षा एवं रथ के आगे मार्ग में मंत्रित जल से शुद्धी की गई। रात्रि में 7 बजे सारस मल कमलादेवी झांझरी परिवार परिवार की ओर से उनके निवास स्थान से बग्गी में बैठकर बैंडबाजों के साथ मंदिर जी में आरती लाई गई। भक्ति के साथ संगीतकार संजय जैन टीम द्वारा सामूहिक आरती की। भजन संध्या आयोजन के साथ समारोह का समापन हुआ। सभी कार्यक्रमों का संचालन अरुण शाह ने किया। इस अवसर पर आदिनाथ यूथ विंग, आदिनाथ महिला मंडल, मुनि आर्यिका वैय्यावृति महिला समूह का सराहनीय सहयोग रहा। आभार मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने माना।













Add Comment