स्टेशन रोड स्थित बड़ा जैन मंदिर से गुरुदेव सुयश सागर के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तजन नगर भ्रमण करते हुए नया मंदिर पानी टंकी रोड पहुंचे। पढ़िए राजकुमार अजमेरा की रिपोर्ट…
झुमरीतिलैया। स्टेशन रोड स्थित बड़ा जैन मंदिर से गुरुदेव सुयश सागर के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया। भक्तजन नगर भ्रमण करते हुए नया मंदिर पानी टंकी रोड पहुंचे। बैंड बाजे और भगवान महावीर के जय घोष के साथ भक्तजन खुशी से झूमते नाचते चल रहे थे। नया जैन मंदिर पहुंचने पर पूज्य जैन संत 108 सुयश सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में जैन समाज के हजारों भक्तजनों ने महावीर भगवान की पूजा बड़े ही श्रद्धा पूर्वक की।
विश्व अपनाए महावीर के सिद्धांत
इस अवसर पर मुनि सुयश सागर जी ने कहा कि आज का दिन जैन धर्मावलंबियों के लिए सबसे पावन एवं पवित्र दिन है। आज दीपावली के दिन सत्य और अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण मोक्ष प्राप्त हुआ था। पूरे विश्व को उनके सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है, तभी राष्ट्र में अमन चैन और शांति कायम रह सकती है। जिओ और जीने दो का सिद्धांत से ही विश्व में भाईचारा और शांति को स्थापित किया जा सकता है।

इन्हें मिला सौभाग्य
स्टेशन रोड बड़ा मंदिर में भगवान की मुख्य शांति धारा शशि रीता सेठी परिवार ने की। प्रथम अभिषेक प्रकाश गंगवाल परिवार ने किया। भगवान के मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू सुरेंद्र सौरभ सरिता काला परिवार ने चढ़ाया। पानी टंकी रोड स्थित नया जैन मंदिर में भगवान महावीर को 24 किलो का मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सुशील कुमार राज सुनील छाबड़ा परिवार को मिला। मुख्य शांति धारा करने का सौभाग्य सुरेंद्र सौरभ काला परिवार को मिला। निर्मल दिनेश झाझंरी परिवार, सुबोध आशा गंगवाल परिवार, कमल पियूष कासलीवाल परिवार, कमल ऋषभ श्रेयांश सेठी परिवार ने भी भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। नया मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य फूलचंद किशोर प्रदीप पांडया परिवार, कैलाश मनोज कमल कासलीवाल परिवार, ललित सिद्धांत सेठी परिवार, निर्मल आशीष छाबड़ा परिवार को मिला। बड़ा मंदिर में बॉबी, अजय सेठी, संजय लट्टू छाबड़ा और उनकी पूरी टीम ने पावापुरी मंदिर की आकृति का निर्माण कराया, जहां भक्त जनों ने भगवान महावीर की अभिषेक पूजा की। नया मंदिर में मनीष सेठी दिलीप बाकलीवाल रूपेश छाबड़ा आदि लोगों ने पूरे मंदिर की साज सजावट और व्यवस्था का निर्वहन किया। भगवान के मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू बनाने में ममता सेठी नीलम सेठी निर्मला सेठी आदि महिलाओं ने अपना सहयोग दिया। नया मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की वेदी में 64 चंवर और चांदी का चंदवा लगाया गया। चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झाझंरी, समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांडया, मंत्री ललित सेठी, उपाध्यक्ष कमल सेठी, उप मंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला भंडारी, सुनील सेठी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा ने सभी को भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण कल्याणक महोत्सव की बधाई दी।













Add Comment