समाचार

महाराष्ट्र के नागपुर में भी चोरों ने भगवान के मंदिरों को निशाना बनाया: पांच मूर्तियां, दानपेटी से नकदी चुराई


शुक्रवार तड़के नागपुर के भोला गणेश चौक स्थित जैन मंदिर से चांदी की मूर्तियां चोरी हो गईं। चोर ने मूर्तियों के साथ नकदी भी चुराई। वारदात में शामिल एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश है। समाजजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर सामग्री जब्त करने की मांग की है। पढ़िए नागपुर से यह खबर…


नागपुर। जैन मंदिरों में भगवान की मूर्तियां और चांदी से निर्मित सामग्री सहित नकदी की चोरी की वारदात में काफी इजाफा हुआ है। मप्र ही नहीं महाराष्ट्र में भी चोर भगवान के मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इससे दिगंबर जैन समाज में आक्रोश है। शुक्रवार तड़के नागपुर के भोला गणेश चौक स्थित जैन मंदिर से चांदी की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। चोर ने मूर्तियों के साथ नकदी भी चुरा ली। वारदात के समय एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। इस घटना से परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। मंदिर समिति के सचिव मुकेश सिंहावत जैन की शिकायत पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जूनी शुक्रवारी में भोला गणेश चौक के पास जैन मंदिर है। गुरुवार को रात करीब 11 बजे मंदिर बंद किया गया था। रात करीब 2 से 4 बजे के बीच चोर ने मंदिर में प्रवेश किया और परिसर में रखी दानपेटी से डेढ़ से दो लाख रुपए नकद और चांदी की मूर्तियां चोरी कर ली। मूर्तियां करीब 450 किलो चांदी से बनी हुई थी। इस प्रकार आरोपी ने करीब 11 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुुलिस के आला अधिकारी श्वान पथक और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी खंगाले, जिससे एक आरोपी कैद हुआ है। उसके और भी साथी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 6 बजे घटना की लगी जानकारी 

मंदिर के सचिव मुकेश सिंहावत जैन ने बताया कि चोर पांच चांदी की मूर्तियां, 12 सिंहासन, चांदी का एक छत्र सहित अन्य सामग्री चुराकर ले गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सवा 6 बजे मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों को घटना का पता चला। इसके बाद पदाधिकारी भी मंदिर पहुंचे। मंदिर के उपाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि पिछले हिस्से से चोर मंदिर के अंदर आया। मंदिर में घुसने के बाद आरोपी ने निरीक्षण किया और दानपेटी तोड़कर रुपए निकाल लिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page