समाचार

जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा से बड़ा धर्म नहीं: आचार्यश्री आदिसागरजी का 110 वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया 


आचार्यश्री आदिसागर जी महाराज का 110वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया। आदि ब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन ने इस मौके 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट का वितरण किया। फाउंडेशन की प्रेरणा से दानदाता जरूरतमंद लोगों की सेवा में आगे आ रहे हैं। भटेवर / भिंडर से पढ़िए, यह खबर…


भटेवर / भिंडर। आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर ने आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा और आशीर्वाद से आचार्य श्री आदिसागर महाराज का 110 वां आचार्य पदारोहण दिवस मनाया। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने कहा कि आचार्य आदि सागरजी महाराज महान तपस्वी संत थे। 7 दिन में एक बार एक ही वस्तु का आहार किया करते थे। आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में भटेवर क्षेत्र में उदयपुर रोड पर हाईवे किनारे झुग्गी झोपड़ियों में निवासरत जरूरतमंद परिवारों को भोगल, दिल्ली निवासी राकेश जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके पुत्र ऋषभ जैन के आर्थिक सहयोग से 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट वितरण किया गया। छोटे बच्चों को बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने कहा कि लोग अपना जन्मदिन केक काटकर या पार्टी करके मनाते हैं लेकिन, फाउंडेशन की प्रेरणा से दानदाता जरूरतमंद लोगों की सेवा में आगे आ रहे हैं।

जरूरतमंद लोगों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आचार्यश्री सुनील सागर महाराज की प्रेरणा से फाउंडेशन लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट वितरण कर रहा है। दानदाता भी सहयोग कर रहे हैं। जिससे अनवरत जरूरतमंद लोगों की सेवा हो पा रही है। वितरण के अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, श्रवण जणवा मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page