नगर के विराजित आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रुत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार प्रति वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। नगर के विराजित आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रुत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार प्रति वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन जैन आचार्य धरसेन के शिष्य आचार्य पुष्पदंत एवं आचार्य भूतबलि ने षटखंडागम शास्त्र की रचना की थी। उसके बाद से ही भारत में श्रुत पंचमी को पर्व के रूप में मनाया जाने लगा।
सन्मति जैन काका ने बताया कि शनिवार को श्रुत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रातः 7 बजे जिनवाणी माता की शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से आचार्य श्री विनम्र सागर जी के ससंघ के सानिध्य में निकलेगी। इसके बाद जिनवाणी माता एवं आचार्य श्री का पूजन किया जाएगा। आचार्य श्री की मंगल देशना संत भवन में होगी।













Add Comment