जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित 25 समवशरण महामंडल विधान का दूसरा दिन भी गहन आध्यात्मिकता और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य तथा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, जयपुर हाउस के तत्वावधान में सुबह की शुरुआत अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। आगरा से शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित 25 समवशरण महामंडल विधान का दूसरा दिन भी गहन आध्यात्मिकता और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य तथा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, जयपुर हाउस के तत्वावधान में सुबह की शुरुआत अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण और मंगलाचरण के बीच भगवान का अभिषेक कर वातावरण को पूर्णत धर्ममय बना दिया।
पंडित अरविंद जैन शास्त्री एवं पंडित संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में 24 समवशरण में विराजमान तीर्थंकरों के समक्ष इंद्र-इंद्राणियों द्वारा विधिपूर्वक विधान किया गया। विधान के मध्य उपस्थित भक्तों ने संगीतकार शानू एंड पार्टी के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु की भक्ति की। बाहर से पधारे अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा माला एवं दुपट्टा पहनकर का स्वागत सम्मान किया। भक्ति और अनुशासन का यह दृश्य उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। एक विशेष समवशरण में श्रीजी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जहां उपाध्यायश्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए संयम साधना और आत्म शुद्धि का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन भी गरिमामय वातावरण में हुआ।
जिसमें गणमान्य अतिथियों ने भाग लेकर आयोजन की सराहना की। सायंकालीन बेला में श्रद्धा का उत्साह और अधिक बढ़ गया, जब पुण्यार्जक राकेश जैन, अभिषेक जैन, सूर्यांश जैन परिवार एवं मनोज जैन एवं ऋषभ जैन परिवार द्वारा बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रीजी की मंगल आरती एवं उपाध्यायश्री की संगीतमय आरती ने पूरे पंडाल को “जय जिनेंद्र” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।दिनभर चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते आयोजन सफलता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर पन्नालाल बैनाड़ा,राजेश बैनाड़ा,राकेश जैन परर्देवाले,सुबोध पाटनी,दीपक जैन, अशोक जैन,मनोज जैन,अरुण जैन, नीरज जैन,अजय जैन,पंकज जैन, राजीव प्रकाश जैन,अभिषेक जैन, राहुल जैन,अमित सेठिया,ऊषा मारसंस,वंदना जैन,नीतू जैन,इशिता जैन,ऊषा जैन,नीता जैन, रूचि जैन, समस्त जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment