श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला एवं क्षमा सागर मैत्री महिला मंडल के तत्वावधान में आगरा के छीपीटोला स्थित जैन भवन में 21 मई से दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ| जिसका शुभारंभ क्षमा सागर मैत्री महिला मंडल आगरा की सभी सदस्यों ने समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं समाधिस्थ मुनिश्री क्षमासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया|पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……
आगरा।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला एवं क्षमा सागर मैत्री महिला मंडल के तत्वावधान में आगरा के छीपीटोला स्थित जैन भवन में 21 मई से दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ| जिसका शुभारंभ क्षमा सागर मैत्री महिला मंडल आगरा की सभी सदस्यों ने समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं समाधिस्थ मुनिश्री क्षमासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया| महिलाओं ने भक्ति गीत पर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी|
संयोजिका सुषमा जैन, जाॅली जैन, इंदू जैन, राखी जैन, मंजुला जैन , सुषमा जैन , शालु जैन ने सभी बच्चों के लिए एक्टिविटीज, डांस, जूडो, कराटे, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, ब्यूटीशियन, ढोलक आदि की क्लास लगाई | क्षमा सागर मैत्री महिला मंडल से जुड़ी स्मिता जैन ने बताया कि इस समर कैंप में दस दिन तक विभिन्न क्लासें भी लगाई जाएगी| समर कैंप का समापन 30 मई को होगा|
इस अवसर पर रुपेश जैन,मुन्नालाल जैन, प्रवीण जैन,प्रदीप जैन, मुरारीलाल जैन,प्रताप जैन,भुवनेश जैन,मुकेश जैन,सत्येंद्र जैन,प्रवेश जैन,अनिल जैन, स्मिता जैन,शाल्वी जैन,प्रेमलता जैन, मीना जैन,मंजू जैन,सरिता जैन, कोषाध्यक्ष दीपाली जैन एवं समस्त जैन समाज के लोग मौजूद रहे|













Add Comment