समाचार

जैन धरोहर का अदभुत खजाना है खंडार गांव पहाड़ पर उकेरी गई है सुंदर और अद्भुत जिन प्रतिमाएं 


सवाईमाधोपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर ही खंडार गांव है ।जहां एक प्राचीन किला है। इस किले में 800 सौ वर्ष पुरानी कई जैन अतिशय कारी जिन प्रतिमाएं पहाड़ों पर बनी हुई है, जिनमें से अधिकतर झाड़ियों आदि में छिपी हुई है ।पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


राजस्थान। सवाईमाधोपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर ही खंडार गांव है ।जहां एक प्राचीन किला है। इस किले में 800 सौ वर्ष पुरानी कई जैन अतिशय कारी जिन प्रतिमाएं पहाड़ों पर बनी हुई है, जिनमें से अधिकतर झाड़ियों आदि में छिपी हुई है।किले के ऊपर एक प्राचीन विशाल जिन मंदिर है, जिसमें भगवान महावीर स्वामी, भगवान शांतिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ और आदिनाथ भगवान की पहाड़ में उकेरी गई बहुत सुंदर ,अद्भुत जिन प्रतिमाएं हैं।

विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने सभी समाज जनों से आह्वान किया है कि एक बार दर्शन करने जरूर जाए और जैन संस्कृति, सच्ची विरासत और गौरव का ज्ञान साझा करें और फैलाएं।यहां 5 6 जैन परिवार रहते हैं ।गांव में ही नीचे 2 और मंदिर है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page