समाचार

ज्ञेयसागर जी के महावीर जी की ओर बढ़ते कदम : 15 या 16 अप्रैल को हो सकता है मंगल प्रवेश


जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का तीर्थवन्दना के लिए मंगल विहार महावीर जी की ओर चल रहा है। श्री अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीर जी की पावन धरा पर उनका मंगल प्रवेश शनिवार 15 अप्रैल की शाम या रविवार 16 अप्रैल को प्रातःकालीन वेला में होने की संभावना है। पढ़िए मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…


श्रीमहावीर जी। जैनाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का तीर्थवन्दना के लिए मंगल विहार महावीर जी की ओर चल रहा है। अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र भण्डारी मुरैना ने बताया कि परम पूज्य सराकोद्धारक, ज्ञानतीर्थ प्रणेता, समाधिस्थ षष्ट पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य चर्या शिरोमणि सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का तीर्थवन्दना हेतु ज्ञानतीर्थ मुरैना से श्री अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीर जी के लिए मंगल पद विहार चल रहा है। आचार्य संघ के विहार में ब्र. नवीन भैयाजी आगरा एवं ब्र. महावीर जैन मुरैना साथ में चल रहे हैं। आज की आहारचर्या करौली के नजदीक होगी। श्री अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीर जी की पावन धरा पर शनिवार 15 अप्रैल की शाम या रविवार 16 अप्रैल को प्रातःकालीन वेला में मंगल प्रवेश होने की संभावना है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए आए थे मुरैना

संघपति राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का ज्ञानतीर्थ प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त मुरैना आगमन हुआ था। श्री जिनविम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पश्चात पूज्य आचार्यश्री ने तीर्थवन्दना हेतु पद विहार किया। सर्वप्रथम अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वन्दना की और अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीर जी के लिए विहार किया। पूज्य आचार्य श्री के मंगल पद विहार में राजेन्द्र भण्डारी, ओमप्रकाश जैन, अनिल जैन व्याख्याता, वैद्य राजेन्द्र जैन नन्दपुरा, विनोद तार, शैलेन्द्र जैन शैलू, अनूप भण्डारी, नितिन जैन बघपुरा, पंकज जैन मेडिकल, विमल जैन वर्तन वाले सहित अनेकों गुरुभक्त सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page