समाचार

शालीमार एन्क्लेव जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान : श्रीजी की रथयात्रा घटयात्रा के शुरु हुआ आयोजन


कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 7 से 14 मार्च तक होने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान आरंभ हुआ। विधान का शुभारंभ प्रभु के अभिषेक के बाद निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा और घटयात्रा से हुआ। इसका शुभारंभ पार्षद ने झंडी दिखाकर किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे और प्रभु की भक्ति की। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सौभाग्यशाली परिवार राकेश जैन एवं गौरव जैन की ओर से 7 से 14 मार्च तक होने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आगाज हो चुका है। मांगलिक विधान का शुभारंभ प्रभु के अभिषेक के बाद निकाली गई श्रीजी की रथयात्रा एवं घटयात्रा के साथ हुआ। श्रीजी की रथयात्रा का शुभारंभ कमलानगर के पार्षद ने झंडी दिखाकर किया। श्रावक-श्रविकाओं ने घटयात्रा के साथ इस मांगलिक आयोजन की गतिविधियों का शुभारंभ कर भक्ति की। भव्य रथयात्रा एवं घटयात्रा के मंदिर पहुंचने पर विधान का ध्वजारोहण मानिकचंद जैन और प्रभा जैन परिवार, दीप प्रज्वलन डॉ. अरिजय जैन परिवार ने किया।

प्रभु भक्ति में लीन भक्तों ने शुभ तत्वों के अर्घ्य अर्पित किए

इसके बाद विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी भैया जी के निर्देशन में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की मांगलिक गतिविधियों को संपादित किया गया और प्रभु भक्ति में लीन भक्तों ने शुभ तत्वों के अर्घ्य अर्पित कर सिद्धों की आराधना की। इस दौरान पूरे मंदिर प्रांगण में शुभ मंत्र गूंज रहे थे। इस अवसर पर राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा, संजू गोधा, अनिल अहिंसा सहित कमला नगर जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page