समाचार

भगवान महावीर जयंती पर नयनाभिराम शोभायात्रा: आकर्षक झांकियों के साथ युवकों ने दिखाए करतब


भगवान महावीर की जयंती पर गुरुवार को शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। युवाओं ने हैरतअंगेज करतबों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। विभिन्न महिला मंडलों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। सजीव झांकियों को निहारने के लिए समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ललितपुर से अक्षय अलय की यह खबर…


ललितपुर। जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में व्यायामशाला के नवयुवक करतब दिखा रहे थे। बुंदेली लोकनृत्य सैरा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, जैन वीर व्यायामशाला,आदिनाथ सेवा संघ, बाहुबली सेवा संघ के स्वयं सेवक जहां तरह-तरह के करतब दिखा रहे थे। महिला मंडल प्रतिभा स्थली, अभिभावक परिवार, गुफा मंडल अभिनंदनोदय तीर्थ, चंद्रप्रभु महिला मंडल, नंदा-सुनंदा महिला मंडल, जिनवाणी समूह महिला मंडल गुरु आदर्श महिला मंडल महिला जैन मिलन समेत अनेकों संगठनों ने भगवान महावीर के जीवन से सबंधित आकर्षक सजीव झाकियां सर्जाइं। वीर सेवा संघ ललितपुर का धर्मचक्र का शोभायात्रा में प्रदर्शन धार्मिकता को दिखा रहा था। जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न समाजिक संगठनों ने अपने मंडप लगाए और सौहार्द प्रदर्शित किया।

पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत 

सायंकाल सावरकर चौक से शुरू हुई शोभायात्रा के प्रारंभ में मौसम ने करवट ली और बारिश एवं ओलावृष्टि ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसी बीच युवकों के उत्साह के साथ शोभायात्रा का आनंद भी अनूठा रहा। शोभायात्रा के दौरान वरिष्ठ नेता अजय जैन साइकिल के प्रतिष्ठान पर भाजपा के मंडप पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र रावत, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, अजय जैन साइकिल, दीपक चौबे, बब्बूराज बुंदेला, अजय पटैरिया, वीणा जैन आदि ने पुष्पवर्षा की। प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने पत्रकारों की ओर से अजीतापुरा कार्यालय पर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग सावरकर चौक से घंटाघर चौक, पानी की टंकी से रावरपुरा चौबयाना होते हुए निकली। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता महेंद्र मयूर, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, सजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेंद्र जैन डिस्को, सुरेश बडेरा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, महेश पटैरिया, जितेंद्र वैद्य आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में इनका सराहनीय योगदान रहा

जिसको अनुशासित करने में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, संयोजक सनत खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, संयोजक धार्मिक आयोजन प्रतीक इमलिया राकेश जैन रिंकू, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, आनंद जैन भाग नगर, अजित जैन गदयाना, मनोज जैन बबीना, मनीष जैन फोटो, शुभेंदु मोदी, जितेंद्र जैन राजू सुबोध जैन, सुनील जैन सर्राफ, प्रमोद जैन पाय, वीरचंद सराफ, विकास सौंरई, अभय जैन कैलगुवा, राकेश जैन बछरावनी, विमल जैन पाय, डीके जैन आस्था क्लीनिक, पवन जैन बाबा, आनंद जैन, संजय चौधरी, राजेंद्रकुमार जैन, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र जैन, सतीश जैन बंटी, अनूप कैर के अतिरिक्त संजीव जैन सीए, धन्यकुमार जैन सैदपुर, संजीव जेन लकी, प्रफलल्ल जैन दैलवारा का योगदान रहा।

महावीर जयंती दीक्षा दिवस पर गुरुओं को किया नमन

सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि जी में संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने वाले गुणायतन प्रणेता मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज, आचार्य सुमति सागर महाराज से दीक्षा लेने वाले आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज, आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज एवं जंगल वाले बाबा, मुनिश्री चिन्मय सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर भक्तों ने नमन कर गुरु चरणों में वंदन किया। भगवान महावीर जन्मोत्सव के तहत शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ से प्रारंभ होकर श्रीजी की शोभायात्रा वर्णी कालेज भूमि की पांडुकशिला पर पहुंची। जहां पूजन अभिषेक किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page