श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली द्वारा 21 जून को अग्रवाल धर्मशाला शकरपुर में वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वात्सल्य भोज का आयोजन होगा।पढ़िए ,मनोज जैन नायक की खबर
मुरैना । तीर्थयात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मशांति, संस्कारों और सामाजिक एकता का माध्यम भी है। यात्रा करने और दूसरों को यात्रा कराने दोनों से पुण्य का अर्जन होता है। यही संदेश देते हुए श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली ने अपनी वार्षिक सामूहिक तीर्थयात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
21 जून को होगी यात्रा की घोषणा
जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली द्वारा आगामी 21 जून को अग्रवाल धर्मशाला, शकरपुर में भव्य वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह के दौरान वर्ष 2026 की सामूहिक तीर्थयात्रा की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
समाज के प्रमुख गणमान्य होंगे शामिल
समारोह में महक परिवार के मुखिया सुरेशचंद जैन (दिल्ली), अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी (मुरैना) एवं बिहारीलाल धर्मशाला के अध्यक्ष सुभाषचंद जैन (आगरा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वहीं कैलाशचंद जैन, प्रेमचंद जैन, संजय जैन (विश्व जैन संगठन), बालचंद जैन (मंत्री, सोनागिर), एडवोकेट अशोक जैन (अम्बाह) एवं पदमचंद जैन (अध्यक्ष, जैसवाल धर्मशाला सोनागिर) विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
कई राज्यों से पहुंचेंगे समाजजन
कार्यक्रम में पंकज जैन (इंदौर), सुरेशचंद बाबूजी (इंदौर), आशीष जैन सोनू (सिहोनिया), पत्रकार देवेंद्र जैन (गोहद), गजेंद्र जैन (आगरा), मुन्नालाल जैन (आगरा), डॉ. मुकेश जैन, नीरज जैन (कोटा), पत्रकार अजय जैन (अम्बाह), खेमचंद जैन एवं अशोक कुमार जैन (झांसी) सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
होंगे कई आकर्षक कार्यक्रम
रविवार 21 जून को प्रातः 10 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में लकी ड्रॉ, चित्रकला प्रतियोगिता, बुजुर्गों एवं पूर्व तीर्थयात्राओं के सहयोगियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा जैसे विशेष आयोजन किए जाएंगे।
वात्सल्य भोज की भी रहेगी व्यवस्था
कार्यक्रम के समापन के बाद सकल जैसवाल जैन समाज दिल्ली के सौजन्य से सभी साधर्मी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने इसे समाज के मेल-मिलाप और एकता का अवसर बताया है।
विभिन्न परिवारों के सहयोग से होंगे आयोजन
समारोह के दौरान मंच उद्घाटन, जिनवाणी स्थापना, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन समाज के विभिन्न परिवारों के प्रतिनिधियों के करकमलों से संपन्न होगा। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता एवं लकी ड्रॉ भी समाजजनों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।
अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील
श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन, अध्यक्ष हरिश्चंद जैन, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया, उपाध्यक्ष सुनील जैन मोहर वाले, प्रदीप जैन समोने वाले, मंत्री राजकुमार जैन पप्पू, यात्रा प्रभारी दीपक जैन, विशाल जैन, प्रचार मंत्री संजय जैन, मीडिया प्रभारी अंकित जैन, संगठन मंत्री मनोज जैन टिंकल, लोकेंद्र जैन एवं समस्त पदाधिकारियों ने सकल जैसवाल जैन समाज दिल्ली से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
समाज में एकता और भाईचारे का संदेश
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सामूहिक तीर्थयात्राएं केवल धार्मिक आयोजन नहीं होतीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी हैं। यही भावना इस वर्ष की यात्रा और वार्षिक समारोह का मुख्य उद्देश्य है।













Add Comment