समाचार

समाजसेवी ओपी जैन बने जीव दया सह-प्रभारी: समाजजनों ने हर्ष जताकर दी बधाई


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन (चंबल रीजन) द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में अंबाह के वरिष्ठ समाजसेवी ओपी जैन को ‘जीव दया सह-प्रभारी’ पद पर मनोनीत किया गया है। समाजजनों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाइयां दी है। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन (चंबल रीजन) द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में अंबाह के वरिष्ठ समाजसेवी ओपी जैन को ‘जीव दया सह-प्रभारी’ पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति न केवल जैन के सामाजिक कार्यों की मान्यता है, बल्कि पूरे अंबाह जैन समाज के लिए गर्व का विषय है। ओपी जैन लंबे समय से जीवदया, पशु सेवा, पर्यावरण सुरक्षा और मानव कल्याण जैसे सेवा कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। उन्होंने समय-समय पर गौशालाओं में सेवा, घायल पशुओं की देखरेख, पक्षियों के लिए दाना-पानी व्यवस्था तथा चिकित्सा शिविरों में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी सेवा भावना, संयमित जीवनशैली और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाई है।

इन्होंने नियुक्ति पर की सराहना 

उनकी इस नियुक्ति पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह के अध्यक्ष अमित जैन टकसारी, कुलदीप जैन, संतोष जैन, महेश जैन एमपीईबी, नरेश जैन गुरु, श्रेयांश जैन, आकाश जैन, पंकज जैन आदि ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि जैन के मार्गदर्शन में जीवदया विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा।

जीवदया अभियान को नई गति और दिशा मिलेगी

इस अवसर पर ओपी जैन ने फेडरेशन के पदाधिकारियों, अंबाह ग्रुप के सदस्यों और समस्त समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरे समर्पण के साथ जीवमात्र की सेवा के इस संकल्प को निभाऊंगा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन चंबल रीजन की इस घोषणा से अंबाह नगर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल है। समाजसेवियों का मानना है कि ओपी जैन की सहभागिता से जीवदया अभियान को नई गति और दिशा मिलेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page