आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित 10 पाठशालाओं के 20 साल पूर्ण होने पर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं पाठशाला महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ हवन किया गया। जिसमें इन्द्र- इन्द्राणियों ने अर्घ्य समर्पित किए। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित 10 पाठशालाओं के 20 साल पूर्ण होने पर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में मुनि उत्कर्ष सागर महाराज, मुनि श्री सौम्यसागर महाराज एवं मुनि श्री जयेन्द्र सागर महाराज के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं पाठशाला महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ हवन किया गया। जिसमें इन्द्र- इन्द्राणियों ने अर्घ्य समर्पित किए। आज प्रातःकाल विधानाचार्य ब्रह्मचारी मनोज भैया एवं मधुर समैया के मार्गदर्शन में सिद्धचक्र महामंडल विधान में प्रातःकाल पूजन अभिषेक, शांतिधारा हुई। सायंकाल पाठशाला के बच्चों ने उत्साह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जो उपस्थित जनसमूह द्वारा सराही गई। समापन पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति द्वारा नि:स्वार्थ धार्मिक एवं संस्कारों का शिक्षण देने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दीदियों ने कहा पाठशालाओं में शिक्षण करने से हमें धर्म का ज्ञान हुआ और जीवन में संस्कारों की सीख मिली। जिसको हमने बच्चों को दिया।
जिससे हमें आनंद की अनुभूति भी हो रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, शीलचंद्र अनौरा, अखिलेश जैन गदयाना, कैप्टन राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया,सनत जैन खजुरिया,धन्यकुमार जैन एडवोकेट, सतीश नजा, प्रफुल्ल जैन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, मंदिर प्रबंधक अजय जैन,मनोज जैन बबीना, कुन्दन भैया,जिनेन्द्र जैन रजपुरा,रिंकू भैया, दिलीप जैन के अतिरिक्त पाठशाला संचालिका ब्रहमचारिणी नीलू,नीलम, विधि जैन, साक्षी, सौम्या, मुस्कान,पूजा, मीना, अंजली जैन मौजूद रहे।













Add Comment