समाचार

सिद्ध भूमि पर सिद्धों की आराधना कई गुना अतिशयकारीः मुनि प्रमाण सागर

जैन पंचायत ने किया पुर्ण्याजक परिवार को सम्मानित

ललितपुर नगर के श्रावक श्रेष्ठी रवीन्द्र कुमार सीमा बानपुर परिवार ने

ललितपुर. राजीव सिंघई । मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से सिद्धों की भूमि सम्मेद शिखर जी में सिद्धचक्र विधान की रचना मुनि प्रमाण सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य एवं ब्रह्मचारी अशोक भैया लिधौरा के मार्गदर्शन में की जिसमें ललितपुर के अनेक भक्तों ने पुर्ण्याजन कर भक्ति पूर्वक प्रभु के चरणों में अर्घ्य समर्पित किए। मुनि प्रमाण सागर महाराज ने विधान के दौरान सिद्धों की भूमि पर सिद्धों की आराधना को कई गुना अतिशयकारी बताते हुए ललितपुर के धर्मालुजनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

पुर्ण्याजक परिवार को दिगम्बर जैन पंचायत ललितपुर ने पूर्व मंत्री कीर्तिशेष ज्ञानचंद अलया के आवास पर एक समारोह में सम्मानितकर उनके पुण्य की अनुमोदना की। जैन पंचायत के अध्यक्ष इंजी. अनिल जैन अंचल, धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, जिनेन्द्र जैन रजपुरा शीलचंद अनौरा, कोमल चंद जैन दादा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट जिनेन्द्र जैन डिस्को, विमल जैन पारौल, अभय जैन एड, अनुराग सिंघई, संतोष जैन एडवोकेट, मुन्नालाल सठयाना, धन्यकुमार जैन एड, विमल जैन पारौल आदि ने सम्मानित किया। इस मौके पर जैन मिलन, विद्या पूजा मण्डल, चन्द्रप्रभु मण्डल ने संयुक्त रूप से प्रभु की भक्ति कर धर्मलाभ
लिया। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता अनिल जैन, अक्षय जैन अजय अलया ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page