समाचार

श्रेयांश जैन ने सीए बनकर भिंड का गौरव बढ़ाया: सीए उपाधि मिलने पर समाजजन हर्षित, किया सम्मान 


भिंड के युवा श्रेयांश जैन ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की उपाधि प्राप्त की। इससे यहां के सकल जैन समाज में हर्ष व्याप्त है और सभी समाजजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्रेयांश के माता-पिता के अनुसार मुनिश्री विनयसागर जी के आशीर्वाद एवं स्वयं के अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय एवं लगन से उसने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड (मप्र)। भिंड के युवा श्रेयांश जैन ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की उपाधि प्राप्त की। इससे यहां के सकल जैन समाज में हर्ष व्याप्त है और सभी समाजजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्रेयांश के माता-पिता के अनुसार मुनिश्री विनयसागर जी के आशीर्वाद एवं स्वयं के अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय एवं लगन से उसने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। श्रेयांश शैलेश जैन और सपना जैन (पीपरी वाले) के पुत्र हैं। श्रेयांश की प्रारंभिक शिक्षा नगर में ही हुई है। उन्होंने निरंतर कठिन परिश्रम कर सीए की चुनौतीपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण की और इसमें सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और समाजजनों ने हर्ष जताया। उन्हें शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने बताया कि श्रेयांश बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रहा है और यह सफलता उनके निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।

जैन समाज, श्रीसंघ एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजनों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर जैन मिलन महिला की सभी महिलाओं और विनय सागर युवा आर्मी के नेतृत्व में श्रेयांश जैन के निवास पर सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम में सपना जैन, लक्ष्मी जैन, सपना जैन, अमन जैन, चेतन जैन, तनु जैन, आइना जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। नगरवासियों ने श्रेयांश जैन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page