समाचार

श्री राम वाटिका में पंचकल्याणक महोत्सव: पांचवे दिन मनाया गया ज्ञानकल्याणक महोत्सव

आगरा (शुभम जैन)। राहुल विहार स्थित चमरौली रोड के श्री राम वाटिका अयोध्यानगरी में मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 10 दिसंबर से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। महोत्सव के पांचवें ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ विधानाचार्य संजय भैया के निर्देशन में प्रभु के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक प्रभु का नित्य पूजन संपन्न किया।

नित्य पूजन के बाद पंडाल में प्रभु के ज्ञान कल्याणक के लिए पूजन का हुआ, जिसमें भक्तों ने अष्ट द्रव्यों के साथ श्रीजी के चरणों में अर्घ्य अर्पित किए। महोत्सव की मांगलिक श्रृंखला में भक्तों ने तीर्थंकर बालक का पड़गाहन कर प्रभु को आहार दान करने का सौभाग्य प्राप्त किया। ये सभी क्रियाएं विधानाचार्य अशोक भैया एवं विधानाचार्य ऋषभ जैन शास्त्री ने संपन्न कराईं। इसके बाद दोपहर में पंडाल में समवशरण की रचना के दर्शन से भक्त अभिभूत हुए।

समवशरण में तीनों लोकाें प्राणी सहभागिता करने आये। समवशरण में फिर मुनि श्री के दिव्य वाणी खिरी, जिसमें भक्तों को ज्ञानार्जन करने का अवसर मिला। संध्या काल में भक्तों ने श्रीजी की मंगल आरती उतारकर ज्ञान कल्याणक की समस्त गतिविधियों को हर्षोल्लास के साथ पूरा किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर सुंधीश जैन, ताराचंद जैन, डॉक्टर पवन जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, सतीश जैन, संजयबाबू जैन, विशाल जैन, दिलीप जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अमित जैन, राजेश सेठी, सचिन जैन, रोहित जैन, प्रिंस जैन, रवि जैन, शैलेंद्र जैन, रामबाबू जैन सहित समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी ने शुभम जैन ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन 15 दिसंबर को मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। महोत्सव का समापन प्रातः 9.00 बजे विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page