समाचार

जैन राजनैतिक चेतना मंच का अधिवेशन जुलाई में : विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर होगी चर्चा


 जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जैन काला तथा उपाध्यक्ष राजीव जैन गिरधरवाल ने मंच के राष्ट्रीय परम संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हुकम जैन काका कोटा तथा राष्ट्रीय महामंत्री ललित जैन झांसी के साथ झांसी में विराजित पूज्य मुनिवर सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


भोपाल/इंदौर। जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जैन काला तथा उपाध्यक्ष राजीव जैन गिरधरवाल ने मंच के राष्ट्रीय परम संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हुकम जैन काका कोटा तथा राष्ट्रीय महामंत्री ललित जैन झांसी के साथ झांसी में विराजित पूज्य मुनिवर

सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिवर को जैन राजनैतिक मंच के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भविष्य की गतिविधि व रूपरेखा के विषय में बताकर गुरुजी के सानिध्य में माह जुलाई में एक वृहद राष्ट्रीय अधिवेशन झांसी में आयोजित करने के लिए निवेदन किया, जिस हेतु गुरुजी ने तुरंत स्वीकृति प्रदान की।

राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जैन काला ने आगे बताया कि माह जुलाई में एक राष्ट्रीय अधिवेशन झांसी में तथा एक इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में विधान सभा तथा बाद में होने वाले लोकसभा चुनावों में जैन समाज को राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टियों से टिकिट प्राप्त करने की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श तथा चर्चा होगी। साथ ही समाज को देश की सक्रिय राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजेश जैन दद्दू ने जैन समाज से निवेदन किया कि आगामी होने वाली राष्ट्रीय जनगणना के समय समाज के लोगों के द्वारा फॉर्म में जैन शब्द न लिखने के कारण देश में हमारी संख्या तीन करोड़ से अधिक होने के बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 45 लाख दर्शाई जा रही है अतः अधिवेशन में समाज को जनगणना फॉर्म में जाति व धर्म के कालम नं 6 में हमें सिर्फ जैन लिखने के लिए जागरूक अभियान मंच के माध्यम से चलाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page