समाचार

मुनि पूज्य सागर के सानिध्य में हुआ गुल्लक योजना का शुभारंभ : मंदिर से जुड़े सदस्यों को दान के लिए प्रेरित करेगी योजना


श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा संरक्षित महासभा द्वारा तीर्थ रक्षा, तीर्थ विकास के लिए गुल्लक योजना का प्रारंभ गुप्तिसदन जिनालय, कालानी नगर इंदौर में अंतर्मुखी पूज्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री के प्रवचन भी हुए। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा संरक्षित महासभा द्वारा तीर्थ रक्षा, तीर्थ विकास के लिए गुल्लक योजना का प्रारंभ गुप्तिसदन जिनालय, कालानी कालानी नगर इंदौर में अंतर्मुखी पूज्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी.के.वेद ने तीर्थ संरक्षिणी महासभा के महामना निर्मल सेठी के समर्पित प्रयासों का उल्लेख करते हुए, संस्था के उद्देश्य, किये जा रहे कार्य, पत्रिका प्रकाशन एवं आय- व्यय की पारदर्शिता पर प्रकाश डाला। गुल्लक योजना प्रत्येक मंदिर से जुड़े सदस्यों को दान के लिए प्रेरित करेगी, जिससे एकत्रित धनराशि का उपयोग तीर्थ एवं मंदिरों के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए किया जायेगा।

वर्तमान में म. प्र.का भार देवेन्द्र सेठी, छावनी को अध्यक्ष पद के माध्यम से सौंपा गया है। गुल्लक योजना का प्रभारी उषा पाटनी को बनाया गया है। इस अवसर पर श्रुत संरक्षिणी महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष इंदर सेठी ने धार्मिक संस्कार निर्माण में सहायक पाठशाला संचालन एवं संस्कार शिविर की योजना के बारे में बताया। डॉ.अनुपम जैन, नरेन्द्र वेद (ग्रेटर बाबा) ने भी योजना संबंधी सुझाव एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर देवेन्द्र सेठी, छावनी, संदीप पहाड़िया केशरिया गरबा मंच, सुरेन्द्र कलशधर, विनोद, अंतिम गंगवाल, राजकुमार पाटनी भी उपस्थिति रहे। इस अवसर पर अंतर्मुखी पूज्य सागर ने कहा कि यह योजना बहुत ही उद्देश्यपूर्ण है। सफलता के लिए प्रयासों की निरंतरता होनाऔर समर्पण का भाव होना आवश्यक है। गुप्तिसदन जिनालय के सुनील बांझल, अभिषेक जैन, पिंकेश बिलाला, राजेन्द्र रांवका, संजय जैन आदि के द्वारा मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उषा पाटनी ने किया। आभार मंजु रांवका ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page