समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन : संजीव जैन संजीवनी बने मीडिया प्रभारी 

इंदौर। भारत की दिगंबर जैन समाज के दंपती सदस्यों वाली एक मात्र संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुकी है, जिसने देश एवं विदेश में फेडरेशन से संबद्ध संचालित एवं सक्रिय 350 से अधिक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं उससे जुड़े 35000 दंपती सदस्यों का विश्वास अर्जित किया है। पिछले 25 वर्षों से स्थापित फेडरेशन के उद्देश्य अनुसार ग्रुप की गतिविधियां धर्म, समाज, संस्कृति, जीव दया और मानव सेवा के लिए सतत चलती रहती है, जो समाज में सराही जाती हैं।

फेडरेशन के हाल ही में निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से राकेश विनायका राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं और 26 मार्च रविवार को स्थानीय रविंद्र नाट्य में अपनी युवा एवं सक्रिय पदाधिकारियों की टीम के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ लेंगे। इस अवसर पर फेडरेशन से संबद्ध देशभर से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। ग्रुप की गतिविधियों को प्रचारित/ प्रसारित करने के लिए अध्यक्ष राकेश विनायका एवं फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल ने संजीव जैन संजीवनी को भी मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया है। इसके पूर्व राजेश जैन दद्दू को भी मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।

संजीव जैन एक शिक्षाविद्, लेखक, वक्ता एवं पिछले 10 वर्षों से स्वतंत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। आपके द्वारा प्रेषित लेख एवं समाचार आदि प्रमुखता से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं। उनके अनुभव, लगन एवं सक्रियता से प्रभावित होकर उन्हें भी राजेश जैन दद्दू के साथ मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर समाज जनों ने दोनों को बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page