समाचार

समारोह : विरागोदय महामहोत्सव में 3 फरवरी को होगा प्रतिभा सम्मान


सारांश

 नवनिर्मित विरागोदय तीर्थ पर एक फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक चल रहे विरागोदय महामहोत्सव में राष्ट्रीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम 3 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से होगा। पढ़िए मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ की रिपोर्ट…


पथरिया। गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की जन्म स्थली पर नवनिर्मित विरागोदय तीर्थ पर एक फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक चल रहे विरागोदय महामहोत्सव में राष्ट्रीय जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम 3 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से होगा। कार्यक्रम संयोजक मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ ने बताया कि आर्यिका श्री माताजी एवं आर्यिका विसंयोजना श्री माताजी के निर्देशन में यह आयोजन होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय शिक्षा अधिकारी डॉ. मनीष वर्मा, विशिष्ट अतिथि सुनील जैन, पूर्व विधायक सागर कपिल मलैया सागर होंगे। कुंडलपुर महामहोत्सव के बाद यह बुंदेलखंड का दूसरा महामहोत्सव है, जहां 350 मुनि-आर्यिकाओं मंगल सान्निध्य में यह आयोजन हो रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम संयोजक संजय फुसकेले, महेश जैन, पी एच ई, राजेंद्र जैन, महावीर सनावद, डॉ. सुनील संचय, ललितपुर, पंकज जैन छतरपुर, रिया जैन दमोह और ज्योति जैन सिविल जज हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page