समाचार

जी-20 सम्मेलन : युवा बेटियों के सशक्तीकरण का अभियान चला रहा है भारतीय जैन संगठन और सत्यमेवजयते ट्रस्ट


सारांश

भारतीय जैन संगठन और सत्यमेव जयते ट्रस्ट क ओर से जिला कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए स्मार्ट गर्ल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत रिपोर्ट…


आगरा। भारतीय जैन संगठन ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट के सहयोग से आगरा में जी-20 के आयोजन के मौके पर 20 जनवरी से 7 फरवरी तक विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में बेटियों की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का कार्यक्रम “स्मार्ट गर्ल टू बी हैपी टू बी स्ट्रॉन्ग” चला रखा है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचकुइयां स्थित जिला कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए स्मार्ट गर्ल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इससे पहले ऐसी लगभग 20 से भी अधिक कार्यशालाओं में 1200 बेटियां भाग ले चुकी हैं। संगठन की ओर से कुल 5000 से भी अधिक बेटियों के चरित्र निर्माण और सुरक्षा कार्यक्रम करा कर एक रिकार्ड बनाने की तैयारी है।

इसके लिए पूरे भारत से बीजेएस की स्मार्ट गर्ल ट्रेनर यहां आकर कार्यशालाएं करवा रहे हैं। इस कार्यक्रम का लक्ष्य प्रभावी जीवन कौशल शिक्षा के माध्यम से गरिमा के साथ जीवन जीने और समान अवसरों तक पहुंच बनाने के लिए बेटियों की क्षमता स्थायी रूप से बढ़ाना है। कार्यक्रम की रूपरेखा मोटे तौर पर लड़कियों के लिए 5 मॉड्यूल आत्म जागरूकता,संचार और संबंध आत्म सम्मान और आत्मरक्षा विकल्प और निर्णय और मित्र और प्रलोभन को बताने पर आधारित है, जिसमें दो दिवसीय कार्यशाला के रूप में कुल 10 घंटे दिए जाते हैं।

माता-पिता के लिए 90 मिनट और बेटियों के साथ 30 मिनट का अतिरिक्त छठा मॉड्यूल भी इस कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जहां माता-पिता को बेटियों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है और साथ में माता-पिता और बेटियों को अच्छी तरह से संबंध बनाने और एक साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का संकल्प लेने की भी सुविधा प्रदान की जाती है। भारतीय जैन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन ओसवाल, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, बीजेएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व समन्वय समिति सदस्य शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष अंकेश जैन, जिला महामन्त्री, कुमारमंगलम जैन, राज्य महामन्त्री, पंकज जैन पूर्व अध्यक्ष, शरद चौरडिया, पवन जैन, मन्सू जैन, अनिल जैन, अतिशय जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, दीक्षा जैन, पूजा जैन के अलावा समाज और बीजेएस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page