समाचार

आदिवीर जिनालय का होगा पंचकल्याणक : सकल दिगंबर जैन समाज वरिष्ठजन बैठक आहूत

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। कलमेर मेन रोड पर भव्य त्रिकाल चौबीसी निमित्त आदिवीर जिनालय, कल्पतरु तीर्थ जम्बुडी हप्सी निर्माणाधीन है। इसका भव्यता पूर्ण अन्तरराष्ट्रीय पंचकल्याणक परम पूज्य आचार्यश्री विशुद्धसागरजी महाराज के आशीर्वाद एवं गुरुदेव श्री आदित्य सागरजी ससंघ के पावन सान्निध्य में 28 अप्रैल से 3 मई तक होने जा रहा है। अर्पित जैन वाणी भूषण ने बताया कि इस अद्वितीय भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए समग्र जैन समाज की बैठक आहूत की गई है।

इसी संदर्भ में समाज के राष्ट्रीय, सामाजिक संसद, फेडरेशन, पदाधिकारियों, पुलक जन चेतना मंच , दिगंबर जैन महासभा महिला मंडल एवं वरिष्ठ समाज जन की मीटिंग रखी गई है। समाज जनों से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मीटिंग में आएं। बैठक 19 मार्च को सुबह 10 बजे एयरपोर्ट के सामने स्थित बघेरवाल परिसर में होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page