शीतल तीर्थ में श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के महिला वुमन फोरम के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में इंदौर की साधना मादावत (रंगशाला) को उनके विशेष योगदान और उद्दीपन को देखते हुए राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट….
इंदौर। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के महिला वुमन फोरम के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में इंदौर की साधना मादावत (रंगशाला) को उनके विशेष योगदान और उद्दीपन को देखते हुए राष्ट्रीय सशक्त जैन महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। यह आयोजन शीतल तीर्थ रतलाम में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ एवं परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं बाल ब्रह्मचारी सविता दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। सम्मान समारोह ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल हापावत व महिला अध्यक्ष सुजाता शाह के संयोजन में संपन्न हुआ। सम्मान मुख्य अतिथि नीति आयोग की अर्चना जैन द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सम्मानीय महिला संगठन की सरंक्षक सुमन जैन, अध्यक्ष ऊषा पाटनी, विद्वान डॉ अनुपम जैन, हंसमुख गांधी, कमल ठोलिया व अन्य कई गणमान्य जन उपस्थित रहे, संचालन रुचि चोवसिया जैन ने किया।
गौरव और प्रेरणा का विषय
इस मौके पर साधना मादावत ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत ही गौरव और प्रेरणा का विषय है। मैं इस सम्मान को उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं जो समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए किए जा रहे कार्यों को जारी रखूंगी। महिलाओं में असीम क्षमताएं होती हैं। उन्हें केवल अपनी शक्तियों को पहचानने और उनका उपयोग करने की आवश्यकता होती है। मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि वे अपनी सांस्कृतिक रुचि , शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन पर ध्यान दें। वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए डरें नहीं, अपने परिवार का साथ लेकर अपने सपनों को पंख दें।”













Add Comment