स्व. श्रीमती मीरा देवी जैन जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर रोटी बैंक टीम ने भोजन वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्य उनके द्वारा दिए गए संस्कारों की जीवंत झलक है। पढ़िए सोनल जैन की ख़ास रिपोर्ट…
स्व. श्रीमती मीरा देवी जैन जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके पुत्र मोनू जैन और पुत्रवधू रानी जैन ने साधु-संतों और असहाय जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रोटी बैंक टीम ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य उनके संस्कारों का जीवंत उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव सेवा और परोपकार की प्रेरणा देता रहेगा।
इस पुण्य अवसर पर रोटी बैंक की पूरी टीम उपस्थित रही जिसमें मोनू जैन, रानी जैन, निशा पांडे, सोनल जैन, शामली जैन, तान्या राजावत, बबलू सिंधी, दीपक चावला, पंकज मेहरोत्रा सहित कई सदस्य शामिल हुए। सभी ने भोजन वितरण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देकर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
👉 रोटी बैंक का यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि सुख-दुख में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और सच्चे संस्कार वही हैं जो जरूरतमंदों के काम आएं।













Add Comment