समाचार

पक्षियों के दाना पानी के लिए चबूतरे का शुभारम्भ : जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व है – आचार्य ज्ञेयसागर 

 


जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व है। संस्कारहीन जीवन पशु समान हैं। संस्कारी व्यक्ति अपने देश, समाज एवं कुल का नाम रोशन करता है। जीव दया के तहत मूक पशु पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करना अत्यधिक पुण्य का कार्य है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व है। संस्कारहीन जीवन पशु समान हैं। संस्कारी व्यक्ति अपने देश, समाज एवं कुल का नाम रोशन करता है। जीव दया के तहत मूक पशु पक्षियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करना अत्यधिक पुण्य का कार्य है। जिस मनुष्य के ह्रदय में दया का भाव होता है, वही मनुष्य ऐसे पुनीत कार्यों को खुद करता है एवं अन्य लोगों को प्रेरित भी करता है। यह विचार सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज ने ज्ञानतीर्थ पर पक्षियों के दाना पानी के लिए चबूतरे के उद्घाटन के अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर के प्रांगण में पक्षियों के दाना-पानी की स्थाई व्यवस्था हेतु चबूतरे का निर्माण कराया गया है ।

लोगों ने पक्षियों के लिए अपने हाथों से डाला दाना 

ज्ञानतीर्थ पर चातुर्मासरत आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोग सागर महाराज के पावन सान्निध्य में वंदना जैन (डिप्टी कलेक्टर) मुरैना, रोहित जैन (डी एस पी) भोपाल के कर कमलों द्वारा पक्षियों के दाना पानी के लिए चबूतरे का उद्घाटन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अपने हाथों से दाना डालकर शुभकार्य का शुभारंभ किया। साथ ही 8 वर्ष से अधिक युवाओं एवं पुरुष वर्ग द्वारा सभी साधुओं के आहार के लिए रसोई तैयार की गई। उन्होंने ही सभी साधुओं को आहार दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ज्ञानतीर्थ आराधक महापरिवार द्वारा पौधारोपण किया गया ।

आज के पावन अवसर पर ज्ञानग्येय वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक रूपेश जैन (चांदी वाले) आगरा, संयोजक विजय जैन मंत्री, के के जैन (चांदी वाले) आगरा, महामंत्री जिनेश जैन, सुनीत ठेकेदार, संजय जैन शालीमार आगरा, अजीत जैन (चांदी वाले) आगरा, धनेश जैन अध्यक्ष धौलपुर, नीलेश जैन, राजकुमार गुड्डू आगरा, गेदालाल जैन, निर्मल भंडारी, मनोज नायक, पदम चौधरी, सतेंद्र जैन, सोनू जैन, संजय जैन, वीरेंद्र जैन, चक्रेश शास्त्री, मनोज जैन, पदम जैन, सोनू जैन, अनिल जैन, संजीव जैन, चंद्रप्रकाश जैन, संस्कृत विद्यालय के छात्रगणों सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page