समाचार

मोक्ष मार्ग : ऋषभ जैन वैद्य लेंगे आचार्य सुनील सागर महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा 


जयपुर के रहने वाले ऋषभ जैन 22 फरवरी को दीक्षा लेने जा रहे हैं। इससे पूर्व शनिवार को उनकी बिंदौरी निकाली गई। वह आचार्य सुनील सागर जी महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे। पढ़िए एक रिपोर्ट…


जयपुर। टोंक रोड पर तारों की कूंट स्थित सुदामा नगर के लक्ष्मी निवास, प्लाट नंबर 95 के रहने वाले ऋषभ जैन वैद्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य भगवंत 108 सुनीलसागर गुरुदेव के आशीर्वाद एवं सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे। इससे पूर्व शनिवार को ऋषभ जैन वैद्य की बिंदौरी निकाली गई। इस मौके पर गोद भराई का आयोजन भी हुआ। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि पूर्व में जौहरी बाजार एवं वर्तमान में तारों की कूंट निवासी स्वर्गीय कपूर चंद -नवरत्न देवी वैद्य के सुपौत्र, स्वर्गीय योगेन्द्र कुमार वैद्य, आशा देवी के सुपुत्र ऋषभ जैन वैद्य के जैनेश्वरी दीक्षा लेने के भाव हुए हैं।

इसी कड़ी में दीक्षा की अनुमोदना करते हुए शनिवार को जौहरी बाजार में गाजों-बाजों के साथ दीक्षार्थी की बिंदौरी निकाली गई। प्रातः 8:00 से 10:00 तक निकाली गई यह बिंदौरी श्री दिगंबर जैन मंदिर ठोलियान से रवाना होकर, श्री 24 महाराज के मंदिर, बड़ा मंदिर, दरोगा जी का मंदिर, फागी का मंदिर आदि होते हुए वापस ठोलियो के मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की ओर से दीक्षार्थी की गोद भराई का आयोजन किया गया। इस मौके पर जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. शीला जैन सहित समाजश्रेष्ठी शैलेश पांडया, निर्मल चांदकीका, अरुण कोडीवाल, दीपक नरपत्या, सीए विकास जैन, नीरज जैन, विशाल ठोलिया, सुदीप ठोलिया, प्रदीप कुमार ठोलिया, सुनील बक्शी, हेमंत गोदिका, छुट्टन मालपुरा वाले, ओम छाबड़ा, रतन लाल नरपत्या सही बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठीजन शामिल हुए।

विनितियों का आयोजन

जैन ने बताया कि शनिवार को ही दोपहर में 1 बजे से सायं 4 बजे तक तारों की कूंट स्थित निवास स्थान पर समाज की ओर से विनतियों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक रविवार,19 फरवरी को दोपहर 2 बजे से तारों की कूंट स्थित निवास स्थान से दीक्षार्थी की बिंदौरी निकाली जाएगी, जिसमें सूर्यनगर, सिद्धार्थ नगर, दुर्गापुरा, सांगानेर सहित आसपास की कालोनियों के जैन बन्धु शामिल होंगे।

बिंदौरी के समापन पर दीक्षार्थी की गोद भराई की जाएगी। सूखे मेवे से श्रद्धालुगण जयकारों के बीच दीक्षार्थी ऋषभ जैन वैद्य की गौद भराई करेंगे। जैन ने बताया कि मंगलवार, 22 फरवरी को आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र विराटनगर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दीक्षार्थी ऋषभ जैन वैद्य को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page