समाचार

गणतंत्र दिवस मनाया : तपोवन में अभिषेक, शांति धारा भी की गई


श्री तपोवन तीर्थक्षेत्र सिदगुवां एवम फास्ट आईएएस अकैडमी दीनदयाल नगर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण से पहले तपोवन में जैन मिलन के सदस्यों द्वारा अभिषेक शांति धारा एवं पूजा विधान किया भी किया गया । पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी की रिपोर्ट


सागर। जैन मिलन मकरोनियाक क्षेत्र क्रमांक 10 के द्वारा 75 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्री तपोवन तीर्थक्षेत्र सिदगुवां एवम फास्ट आईएएस अकैडमी दीनदयाल नगर में ध्वजारोहण किया गया । वीर सुरेश जैन अध्यक्ष एवं वीर मनीष शास्त्री “विद्यार्थी” मीडिया प्रभारी द्वारा बताया गया कि सुबह से तपोवन में जैन मिलन के सदस्यों द्वारा अभिषेक शांति धारा एवं पूजा विधान किया गया, तत्पश्चात ध्वजारोहण वीर सुरेश जैन, वीर पवन जैन द्वारा किया गया एवं उपस्थित वीर वीरांगनाओं को वीर पवन जैन एवं मणी जैन द्वारा स्वल्पाहार कराया गया ।


इसके पश्चात सभी सदस्य फास्ट आईएएस अकैडमी दीनदयाल नगर पहुंचे जहां पर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात छात्रो द्वारा मनमोहक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वात्सल्य भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति जैन एवं वीर मनीष जैन विद्यार्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वीर श्रेणिक जैन एवं वीर रविंद्र जैन मंत्री द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page