श्री भगवान मुनिसुब्रतनाथ के लिए पथरिया में विराजित आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जिनालय की नवनिर्माण प्रबंध कार्यकारिणी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पथरिया में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के समक्ष नवनिर्माण जिनालय की संपूर्ण रूपरेखा रखी और गुरुवर का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर….
इंदौर। शुभ लाभ होम्स परिसर, कनाडिया रोड पर नव निर्माणाधीन श्री भगवान मुनिसुब्रतनाथ के लिए पथरिया में विराजित आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जिनालय की नवनिर्माण प्रबंध कार्यकारिणी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पथरिया में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के समक्ष नवनिर्माण जिनालय की संपूर्ण रूपरेखा रखी और गुरुवर का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य गुरुवर ने जिनालय निर्माण, मूर्ति स्थापना, शिखर निर्माण और बेदी प्रतिष्ठा के भावी मंगलमय कार्यक्रम के लिए आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने मार्गदर्शन दिया। दद्दू ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष, अविनाश जैन, महामंत्री सुनील जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सेठी, उपाध्यक्ष मनोज बड़जात्या एवं सूर्यकांत जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।













Add Comment