समाचार

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में किया जाएगा सम्मानित : रवीन्द्र जैन को मिलेगा राज्य स्तरीय मीडिया अवॉर्ड 


जैसवाल जैन समाज के गौरव वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र जैन भोपाल को स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव कार्यक्रम में 23 जून को इंदौर में मीडियाअवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अम्बाह। जैसवाल जैन समाज के गौरव वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र जैन भोपाल को स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव कार्यक्रम में 23 जून को इंदौर में मीडियाअवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि लोकप्रिय चैनल “सबकी खबर” के चैनल हेड रवीन्द्र जैन को इस वर्ष राज्य स्तरीय मीडिया अवॉर्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड 23 जून, रविवार को इंदौर में आयोजित “भारतीय पत्रकारिता महोत्सव” में दिया जाएगा। इसके लिए रविन्द्र जैन ने चयन समिति और स्टेट प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया है। स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश प्रतिवर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साथियों को मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित करता है।

यह अवॉर्ड विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन और जिम्मेदारी पूर्वक राजनीतिक रिपोर्टिंग करने के लिए रविंद्र जैन को दिया जा रहा है। समारोह में देश भर के मीडिया कर्मी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 21 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेगा, जिसमें वैचारिक सत्र के अलावा पत्रकारिता की पाठशाला, प्रेस क्लब के अध्यक्षों की शिखर बैठक सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page