समाचार

सागवाड़ा जैन बोर्डिंग परिसर में मनाया रंगोत्सव: श्री समाज के सानिध्य में जमकर बरसा रंग 


सागवाड़ा के दिगंबर जैन बोर्डिंग परिसर में शुक्रवार को रंगोत्सव मनाया गया। जैन युवा मंच का यह संयोजन था। इसमें रंगोत्सव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। युवक-युवतियां, बालक-बालिकाएं और महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। पढ़िए सागवाड़ा से यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के दिगंबर जैन बोर्डिंग परिसर मंे शुक्रवार को रंगोत्सव पर्व श्री समाज के सानिध्य में जैन युवा मंच के संयोजन में धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए युवा मंच के अध्यक्ष वैभव गोवाडिया, वरुण पालविया, पूर्व युवा अध्यक्ष विशाल गोवाडिया, दीपेश गलालियां, रूपेश शाह, मिनेश शाह, डॉ.विपिन शाह, डॉ.पुनीत शाह एवं उनकी संपूर्ण टीम ने व्यवस्थाएं की। इस आयोजन में अल्पाहार, म्यूजिक, रंगों के थैले सहित अत्याधुनिक पिचकारियां उपलब्ध करवाई गईं। कार्यक्रम में युवा, युवतियों, बाल गोपाल सहित समाज के वरिष्ठजनों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद

समाज के महेश नौगामिया ने समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। जिससे श्री समाज के सानिध्य में आदर्श होली मनाई जा सके। इस अवसर पर पवन कुमार गोवाडिया, राजमल शाह, प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया, टूस्टी रिनेश कोठारी, सुशील पंचोरी, पूर्व ट्रस्टी शरद बोबडा, नीरज संघवी, राजू मामा डेचिया, चेतन लाल दोसी, महेंद्र शाह सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page